रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष बने मनोहर पोरवाल एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के साथ सीएम डॉ. मोहन यादव को व्यक्त किया आभार

  
Last Updated:  अप्रैल 29, 2026 " 11:58 अपराह्न"


गोविन्द काकानी, प्रवीण सोनी उपाध्यक्ष नियुक्त, पहली बार बोर्ड सदस्यों की भी नियुक्ति हुई


रतलाम(स्पष्ट खबर)।
 नगरीय विकास एवं आवास विभाग (Department of Urban Development and Housing) ने बुधवार को रतलाम विकास प्राधिकरण में वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर पोरवाल (Manohar Porwal) को अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। उनके साथ गोविन्द काकानी एवं प्रवीण सोनी को उपाध्यक्ष तथा राजेन्द्र सिंह गोयल, राजेन्द्र शंकर दादा मौर्य, धीरज व्यास, राखी व्यास एवं किरण महावर को सदस्य नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों की सूचना मिलते ही रतलाम भाजपा में हर्ष की लहर दौड़ गई। नवनियुक्त आर.डी.ए. अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने भोपाल में एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप (MSME Minister Chaitanya Kashyap) के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) से भेंट कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों का रतलाम में विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाइयां दी।


नवनियुक्त आर.डी.ए. अध्यक्ष ने पहले भोपाल स्थित एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पर अपनी नियुक्ति पर उनका भी आभार जताया। इस दौरान श्री काश्यप एवं श्रीमती नीता काश्यप ने श्री पोरवाल का पुष्पगुच्छ से अभिनंदन कर उन्हें बधाई दी। आर.डी.ए. अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष एवं सदस्य नियुक्ति ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। विधायक जनसंपर्क कार्यालय के बाहर आतिशबाजी कर वरिष्ठ नेताओं के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी गई। इस दौरान नवनियुक्त आरडीए उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी, प्रवीण सोनी, सदस्य राजेन्द्र सिंह गोयल, राजेन्द्र शंकर दादा मौर्य, धीरज व्यास, राखी व्यास एवं किरण महावर का स्वागत अभिनंदन किया गया। भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, सोना शर्मा, मंडल महामंत्री भावना गुर्जर, विवेक शर्मा, आकाश खड़के, निखिल बोरीवाल, नगर निगम के नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, एमआईसी सदस्य रामु डाबी, महेश अग्रवाल, नितिन लोढ़ा, पार्षद योगेश पापटवाल, सुरेश पापटवाल, गौरव त्रिपाठी, हार्दिक मेहता, विपीन पोरवाल, मुबारिक शैरानी, डॉ. इमरान हुसैन, संदीप मौर्य, राजेन्द्र सोलंकी, जयेश वसावा, संजय पांडे, विपीन श्रीमाल आदि मौजूद रहे।

 134 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *