रतलाम जिले में 01 से 30 मई तक घर-घर जाकर किया जायेगा मकान सूचीकरण कार्य

  
Last Updated:  अप्रैल 30, 2026 " 09:09 अपराह्न"

Ratlam: जिले में 01 से 30 मई तक घर-घर जाकर किया जायेगा मकान सूचीकरण कार्य

जिले के नागरिक प्रगणक को सही जानकारी देकर जनगणना कार्य में अपनी भूमिका निभाये

रतलाम(स्पष्ट खबर)। जनगणना-2027 के तहत जिले में 01 से 30 मई तक मकान सूचीकरण कार्य किया जायेगा। इस बार की जनगणना की सबसे खास बात इसका पूरी तरह से डिजिटल होना है। मकान सूचीकरण का कार्य पेपर फॉर्म के बजाय मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा। प्रगणक घर-घर जाकर मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए डेटा फीड करेंगे, जिससे जानकारी सटीक रहेगी और गणना कार्य में तेजी आएगी। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि जब प्रगणक आपके घर आएं, तो उन्हें सही और सटीक जानकारी देकर इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें। सभी प्रगणकों के पास आधिकारिक पहचान पत्र होगा, जिसे नागरिक अपनी संतुष्टि के लिए देख सकते हैं।

क्‍या पूछा जावेगा

मकान सूचीकरण कार्य में शासन की ओर से अधिकारीगण आपके घरों पर उपस्थित हो कर कुछ सामान्य जानकारियां आपसे प्राप्त करेंगें। जैसे कि आपका भवन कैसा है, परिवार में कितने सदस्य हैं, परिवार के मुखिया का नाम, नल कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, शौचालय/बाथरूम, गैस कनेक्शन, रेडियो/टीवी, कैबल कनेक्शन, साईकिल/मोटर साईकिल/कार, खाया जाने वाला मुख्य अन्न, आपका मोबाईल नम्बर आदि जानकारी लेंगे।

क्‍या नहीं पूछा जावेगा

जिले में 01 से 30 मई तक किये जाने वाले मकान सूचीकरण कार्य में आधार कार्ड नम्‍बर, पैन कार्ड नम्‍बर, बैंक की जानकारी तथा किसी भी प्रकार का ओ.टी.पी. नहीं मांगा जायेगा। जानकारी देते समय अत्यधिक सावधानी बरते तथा आने वाले अधिकारी का पहचान पत्र जरूर चैक कर लेवे।

 186 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *