रतलाम/ तन्मय त्रिवेदी भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक नियुक्त

  
Last Updated:  मई 27, 2026 " 04:46 अपराह्न"

Ratlam: तन्मय त्रिवेदी भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक नियुक्त

रतलाम,(स्पष्ट खबर)। युवा नेता तन्मय त्रिवेदी को जिला भाजपा कार्यसमिति मे सोशल मीडिया विभाग का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की है ।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि श्री त्रिवेदी की  नियुक्ति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी, संभाग प्रभारी संयम जैन , सह प्रभारी दिव्यांश सुराणा की सहमति से की गई है।


श्री त्रिवेदी का उक्त नियुक्ति पर जिला भाजपा कार्यालय मे जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय एव आरडीए उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी की उपस्थिति में स्वागत-सम्मान किया गया। इस दौरान जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौर, अनिता कटारिया, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, महेन्द्र जाट, निर्वतमान जिला संयोजक करन वशिष्ठ , चेतन टांक, संजय पांडेय आदि उपस्थित रहे।

 242 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *