रतलाम/जनसुनवाई में लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से तीन नागरिकों को मिली निःशुल्क विधिक सहायता

  
Last Updated:  जुलाई 14, 2026 " 06:21 अपराह्न"

Ratlam:कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने लीगल एड क्लीनिक का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रतलाम 14 जुलाई (स्पष्ट खबर)। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में आमजन को त्वरित एवं निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान लीगल एड क्लीनिक का संचालन किया गया।

कलेक्ट्रेट परिसर के कक्ष क्रमांक 16 में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित क्लीनिक में नागरिकों को विभिन्न विधिक समस्याओं के संबंध में निःशुल्क कानूनी परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।

जनसुनवाई के दौरान लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से शरीफ खान निवासी सैलाना, योगेश सिंह ठाकुर तथा मांगीलाल राव निवासी धामनोद सहित तीन नागरिकों को विधिक सहायता उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा नागरिकों को बेहतर एवं प्रभावी विधिक सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

 78 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *