रतलाम/तिरंगा यात्रा सफल करने के संकल्प के साथ मंडल बैठके सम्पन्न

  
Last Updated:  अगस्त 8, 2026 " 04:45 अपराह्न"

रतलाम,8 अगस्त (स्पष्ट खबर)। भारतीय जनता पार्टी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। इसके तहत बूथ से प्रदेश स्तर क तिरंगा यात्रा का आयोजन होगे। तिरंगा यात्रा की तैयारी को लेकर मंडल बैठके सम्पन्न हुई इनमें हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया गया।


रतलाम शहर विधानसभा के कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल नंदकिशोर पंवार, सूरजमल जैन मंडल नीलेश गांधी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल मयूर पुरोहित एवं अम्बेडकर मंडल की बैठक सोना शर्मा की अध्यक्षता मे आयोजित हुई। इनमें मंडल प्रभारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं मंडल के पदाधिकारियों के साथ वार्ड पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


जिला बैठक 10 अगस्त को आयोजित होगी

भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला भाजपा की कामकाजी बैठक 10 अगस्त को दोप.01ः00 बजे रंगोली सभागार मे होगी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक मे संभाग प्रभारी सुरेश आर्य मार्गदर्शन देगे, जिला प्रभारी मंत्री विजय शाह उपस्थित रहेगे। बैठक मे जिला प्रभारी, सांसद, विधायक,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,  जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, निगम अध्यक्ष,रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष,जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्ष,मण्डल महामंत्री,सभी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा जिला अध्यक्ष , सभी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अपेक्षित है।

 46 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *