रतलाम/कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 26 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

  
Last Updated:  अक्टूबर 16, 2026 " 07:24 अपराह्न"

पोर्टल www.farmer.mpdage.mp.gov.in के माध्यम से कर सकते आवेदन

गार्लिक बल्ब ब्रेकर कम ग्रेडर और वेजिटेबल ट्रांसप्लांटर पर मिलेगा 40 से 50 प्रतिशत अनुदान

रतलाम 16 अक्टूबर (स्पष्ट खबर)।सहायक कृषि यंत्री रतलाम ने बताया कि कृषकों को लहसुन की कली करने, फसलों की ग्रेडिंग करने के लिए गार्लिक बल्ब ब्रेकर कम ग्रेडर एवं प्याज व अन्य सब्जियों की नर्सरी को ट्रांसप्लांट करने के लिए न्यूमेटिक सेमी ऑटोमेटिक वेजिटेबल/मल्टी-सीडिंग ट्रांसप्लांटर जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों के ऑनलाइन आवेदन विभाग के पोर्टल www.farmer.mpdage.mp.gov.in के माध्यम से आमंत्रित किए गए है।

आवेदक सहायक कृषि यंत्री, रतलाम के नाम से डिमांड ड्राफ्ट बैंक से बनवा कर 26 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। कंप्युटराइज्ड लॉटरी 27 अक्टूबर 2026 को संपादित की जाएगी।

सामान्य वर्ग के कृषक खातेदार जिनके नाम 2 हेक्टेर से ज्यादा भूमि दर्ज हो वह यंत्र की कीमत के 40% अनुदान तथा सामान्य वर्ग के कृषक खातेदार जिनके नाम 2 हेक्टेर से कम भूमि, सभी महिला कृषक खातेदार, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कृषक खातेदार यंत्र की कीमत के 50% अनुदान के पात्र है।

गार्लिक बल्ब ब्रेकर कम ग्रेडर के लिए 8 हजार 850 रुपये तथा न्यूमेटिक सेमी-ऑटोमेटिक वेजिटेबल/मल्टी-सीडिंग ट्रांसप्लांटर के लिए 5 हजार 600 रुपये धरोहर राशि निर्धारित की गई है।

अधिक जानकारी के लिए पोर्टल www.farmer.mpdage.mp.gov.in पर उपलब्ध विज्ञापन देख सकते हैं। तथा कार्यालय सहायक कृषि यंत्री, रतलाम से संपर्क किया जा सकता है।

 64 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *