MP नगरीय निकायों में खरीदी के नाम पर भ्रष्टाचार, APS संजय दुबे ने खोली पोल – 3 गुना महंगे दामों पर खरीदी

  
Last Updated:  अक्टूबर 22, 2026 " 02:38 अपराह्न"

भोपाल(स्पष्ट खबर)। मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में खरीदी प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। भोपाल के भौंरी स्थित राष्ट्रीय नगरीय प्रबंधन संस्थान में आयोजित बैठक के दौरान अपर प्रमुख सचिव संजय दुबे ने जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे किए।

उन्होंने बताया कि विभिन्न नगर पालिकाओं में कचरा संग्रहण वाहनों की खरीदी में गंभीर अनियमितता मिली है। जहां एक ट्रक की अनुमानित वास्तविक कीमत 2 लाख रुपये है, वहीं दूसरे निकाय द्वारा 6 लाख रुपये में खरीदी का भुगतान किया गया है – यानी 3 गुना अधिक।

इसी तरह 200 LED स्ट्रीट लाइटों की खरीदी में भी बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। 60 लाख रुपये की LED लाइटें खरीदी गईं, जबकि बाजार में समान सामग्री की कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। प्रति लाइट लागत लगभग 30 हजार रुपये पड़ी।

APS दुबे ने कहा कि कई निकायों में बिना टेंडर, बिना तकनीकी परीक्षण के सामग्री स्वीकार कर ली गई। कागजी कार्रवाई पूरी किए बिना ही भुगतान कर दिया गया। कई जगह वार्डों से ज्यादा गाड़ियां कागजों पर खरीद ली गईं।

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, “ऐसा बिल्कुल मत समझें कि गड़बड़ी की जानकारी नहीं है।” शासन ने मामले को गंभीरता से लिया है और दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 65 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *