आगर-मालवा: जिले में सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर एवं एनसीसी कैडेट की भर्ती हेतु शिविर आयोजित
Last Updated: अगस्त 2, 2021 " 08:14 अपराह्न"
आगर-मालवा | सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं एसआईएस के संयुक्त तत्वाधान में ग्रामीण व शहरी शिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए आगर-मालवा जिले में सुरक्षा जवान 200 पद एवं सुपरवाइजर पद 30 पद की भर्ती तथा एनसीसी के कैडेट के लिए 5 पद अधिकारी के लिए भर्ती हेतु शिविर आयोजित किया जा रहा है। भर्ती शिविर जनपद पंचायत नलखेड़ा में 3 अगस्त को, सुसनेर में 4 अगस्तइ को, बडौद में 05 एवं आगर में 06 अगस्ता को आयोजित किया जाएगा। शिविर प्रातः 11:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक आयोजित होगा। भर्ती अधिकारी शुभम पाटीदार ने बताया कि इस भर्ती में अन्य ब्लॉक के अभ्यार्थी भी शामिल हो सकते है। सुरक्षा जवान की 12000 से 16000 प्रतिमाह व सुपरवाइजर की 15000 से 20000 प्रतिमाह तक मासिक मानदेय होगा। इस भर्ती में जिनकी उम्र 21वर्ष से 35 वर्ष ,ऊंचाई 168 सेंटीमीटर से अधिक, वजन 56 से 90 किलोग्राम और सीना 5 सेंटीमीटर फूलना चाहिए। दसवीं पास/फेल आवेदक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार को एक माह का आवासीय प्रशिक्षण के उपरांत स्थाई नियुक्ति दे दी जाएगी। इसमें मिलने वाली सुविधाओं में पीएफ, ईएसआई, ग्रेजुएटी ,बोनस ,बच्चों की पढ़ाई आदि केंद्र से मिलने वाली सुविधाएं सम्मिलित है। भर्ती स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए व मास्क का उपयोग करते हुए तथा मध्यप्रदेश सरकार की कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करें। इस संबंध में जानकारी हेतु भर्ती अधिकारी के मोबा. नम्ब र 7999885926 पर सम्पर्क कर सकते है।