बिग ब्रेकिंग: मध्य प्रदेश भाजपा विधायक दल की बैठक होली की शाम को

  
Last Updated:  मार्च 9, 2020 " 02:50 अपराह्न"

भोपाल। मध्यप्रदेश का सियासी पारा हाई हो चुका है। ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ के बीच बात बिगड़ने के बाद सिंधिया ने भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की। सिंधिया समर्थक 17 विधायक बेंगलुरु में है। इधर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक होली के दिन शाम (7PM) को आयोजित की गई है। भाजपा विधायकों को तत्काल रवाना होने के निर्देश दिए गए हैं। 

कमलनाथ भोपाल पहुंचे, आज की रात भारी है 

आधिकारिक रूप से सोनिया गांधी और सूत्रों के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने दिल्ली गए मुख्यमंत्री कमलनाथ भोपाल वापस आ गए हैं। भोपाल में दिग्विजय सिंह सहित विश्वासपात्र कांग्रेस नेताओं के साथ कमलनाथ की मीटिंग शुरू हो गई है। नई रणनीति तैयार की जा रही है। यदि ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक सभी 17 विधायक एक साथ इस्तीफा दे देते हैं तो कमलनाथ क्या कदम उठाएंगे। सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। पहली बार सीएम हाउस में कमलनाथ की खिसक जाने की चर्चा हो रही है। 

भाजपा में उत्साह, ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत की तैयारी 

सोमवार को दिल्ली में हुए घटनाक्रम के बाद मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई है। भाजपा नेताओं का कहना है कि मध्यप्रदेश में दोबारा चुनाव की स्थिति नहीं होगी बल्कि सत्ता परिवर्तन होगा।

 1,750 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *