22 में से सिर्फ 8 विधायक सिंधिया के साथ, बाकी 14 विधायक भाजपा में नहीं जाना चाहते

  
Last Updated:  मार्च 11, 2020 " 09:09 पूर्वाह्न"

भोपाल/. ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के 22 विधायक किस तरफ जाएंगे, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। ये विधायक अभी बेंगलुरु में हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे राघवेंद्र इनकी निगरानी कर रहे हैं। इनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। हालांकि, कांग्रेस सूत्रों का दावा है कि 22 में से सिर्फ 8 विधायक सिंधिया के साथ हैं। बाकी 14 विधायक भाजपा में नहीं जाना चाहते। कांग्रेस के सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि भाजपा के 6 विधायक हमारे संपर्क में हैं। विधायकों के पाला बदलने के खतरे को देखते हुए भाजपा ने 105 विधायकों को मानेसर और कांग्रेस ने करीब 80 विधायकों को जयपुर भेज दिया है। कुछ विधायक भोपाल में बने हुए हैं।

 1,282 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *