मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस का 8वां मरीज ग्वालियर में मिला

  
Last Updated:  मार्च 24, 2020 " 10:41 पूर्वाह्न"

भोपाल। जबलपुर-5, भोपाल-1, शिवपुरी-1 के बाद अब ग्वालियर में भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज पाया गया है। ग्वालियर शहर संक्रमित माना जा रहा है। कलेक्टर ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अपने घरों में रहें और कम से कम आने वाले 15 दिनों तक किसी भी व्यक्ति के नजदीक ना जाएं। ग्वालियर में जो व्यक्ति को रोना वायरस से पीड़ित मिला है वह कुछ दिनों पहले खजुराहो से पर्यटन के बाद लौटा था। कलेक्टर ने बताया कि उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। 

बेवजह बाहर दिखे तो आप 6 महीने की जेल

लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालाें पर महामारी राेग कानून-1897 के उल्लंघन का केस दर्ज हो रहा है। यह आईपीसी की धारा-188 के तहत दंडनीय है। इसके तहत उल्लंघन करने वाले काे 6 महीने तक की जेल या एक हजार रुपए जुर्माना या दाेनाें सजाएं साथ हाे सकती हैं। केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्याें के डीजीपी के साथ वीडियाे काॅन्फ्रेंसिंग में निर्देश दिए कि लाॅकडाउन काे पूरी सख्ती के साथ लागू किया जाए। लोग नहीं माने तो अन्य राज्याें में भी जल्द कर्फ्यू लग सकता है। 

मध्यप्रदेश के 43 जिलों में बाजार बंद, सीमाएं सील 

भोपाल, टीकमगढ़, निवाड़ी, डिंडौरी, रायसेन, राजगढ़, छतरपुर, दतिया, मुरैना, होशंगाबाद, उमरिया और अनूपपुर, ग्वालियर, सीहोर, शाजापुर, आगर मालवा, रीवा, शिवपुरी, कटनी, भिंड, देवास, नीमच, सिंगरौली, गुना, रतलाम, मंडला, मंदसौर, बालाघाट, सिवनी, उज्जैन, श्योपुर, झाबुआ, विदिशा, दमोह, छतरपुर, इंदौर, अशोकनगर, अलीराजपुर, जबलपुर, बैतूल और छिंदवाड़ा, शहडोल,

राजस्थान सीमा से लगे रतलाम जिले के दानपुर चेकपोस्ट का निरीक्षण करते रतलाम कलेक्टर श्रीमती रुुचिका चौहान, एसपी श्री गौरव तिवारी

 3,585 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *