सैलाना: लॉक डाउन में बंद कृषि उपज मंडी में देर शाम तक व्यापारी कर रहे लहसुन की खरीदी-
Last Updated: अप्रैल 5, 2020 " 02:51 पूर्वाह्न"
मुकेश चौधरी/सुनील परिहार रतलाम/सैलाना 05 अप्रैल 2020 (स्पष्ट खबर) कोरोना वायरस के चलते देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है जरूरी सेवाओं के अलावा टोटल लॉगडाउन है राज्य शासन द्वारा कोविड-19 संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखकर 1 अप्रैल 2020 से प्रारंभ किये जा रहे गेहूँ उपार्जन कार्य को भी आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है। खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार उपार्जन की आगामी तिथि बाद में जारी की जाएगी। इसके बावजूद जिले की एक कृषि उपज मंडी में लॉक डाउन के दोर में भी किसान माल ला रहें हैं और मंडी के लाइसेंस धारी व्यापारी मंडी में ही खरीदी कर रहे हैं लेकिन हैरानी की बात है कि इस से कृषि उपज मंडी सचिव अंजान है, मामला कृषि उपज मंडी सैलाना का है जहां पर ग्रामीण क्षेत्रों से किसान माल वाहन लेकर मंडी पहुँच रहे हैं जहाँ मंडी समिति की ओर से निलामी बंद हैं लेकिन व्यापारी माल खरीद कर नगद भुगतान भी कर रहे हैं,
बंद मंडी में केसे बिक रहा लहसुन?
सैलाना की कृषि उपज मंडी में मात्र एक मुख्य गेट है
जो भी माल वाहन या अन्य वाहन मंडी में आवागमन करते हैं वह इसी गेट से करते हैं
जब मंडी में निलामी बंद हैं फिर भी छोटे बड़े माल वाहन गेट से आवागमन कर रहे हैं
नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर एक लोडिंग वाहन चालक ने बताया की मंडी में निलामी नहीं हो रहीं अगर किसी को माल बेचना हैं तो मंडी में पहले माल का नमुना लेकर वहाँ मोजूद व्यापारीयों को दिखा दो भाव जम जाए तो किसी भी लोडिंग वाहन में भर कर मंडी पहुँच जाओं आपको मंडी में माल लेजाने से कोई नहीं रोकेगा ओर वहां पर व्यापारी फटाफट माल की तूलाई करवाकर नगद भुगतान कर देगा,
वहीं हमारे द्वारा इस बात की प्रमाणिकता के लिए 04 अप्रैल की शाम को कृषि उपज मंडी सैलाना पहुंचे तो यहाँ आस पास गाँव के छोटे बड़े लोडिंग वाहन एवं किसान भी देखे गए वहीं लहसुन के ढेर भी देखने को मिले तो हम्माल भी यहाँ लहसुन की तुलाई करते तथा बोरियां जमा करते देखे गए
यहाँ के खास सूत्रों ने बताया की मंडी में निलामी बंद है लेकिन व्यापारी अपने संपर्कों से किसानों तक सुचना देकर उनका लहसुन यहां पर मंगवाया जा रहा है
ओर खरीदा जा रहा है
तथा मंडी से ट्रकों में लोड़ कर लहसुन बाहर भी परिवहन हो रही हैं ,बड़ी संख्या में हम्माल भी बिना मास्क के काम कर रहे हैं,
एसडीएम को एक दिन पूर्व इसकी शिकायत मिलने की बात कर रहे हैं मंडी सचिव –
इस बारे में कृषि उपज मंडी सचिव केके नरगावे से बात कर इस जानकारी से अवगत करवाया तो इनका कहना था कि मंडी में निलामी शुरू नहीं हुई हैं
जबकि दिनभर में वहीं था कल भी एसडीएम मैडम को शिकायत आई थी तो मैं खुद गया था स्पॉट पर गाडियां भर रहीं थी बाकी कोई ला रहे खरीद कर यह वो नहीं लगा जानकारी नहीं मिली,
अगर ऐसा होगा तो फिर कल तो संडे है परसौ सोमवार को चेक करवाते हैं
फिर एसडीएम मैडम को बोल कर परसौ प्रकरण बनवाते दिखवाते है
क्या लॉकडाउन में निलामी बंद कृषि मंडी में किसानों को लहसुन के उचित भाव मिल रहें ?
लॉक डाउन की वजह से सभी कृषि मंडीयों में निलामी बंद हैं
ऐसे में कृषि उपज मंडी सैलाना में
किसानों कि उपज व्यापारी ओनेपोने दाम में खरीद रहे हैं
जरुरतमंद किसान व्यापारी के तय किये गए दाम पर अपनी उपज बेचने को विवश् हैं
कृषि उपज मंडी सैलाना में पूर्व में भी कुछ मोको पर व्यापारीयों द्वारा बिना शासकीय निलामी बोली के किसानों की उपज खरीदने तथा नगद भुगतान करने में कमिशन काटने की खबरें सुर्खियों में रहीं हैं लेकिन मंडी प्रशासन ने इन पर कोई कठोर कार्यवाही नहीं करी थी,
तथा यह सभी तर्क मंडी सचिव एवं व्यापारीयों में मिली भगत होने की और इंगित करने प्रतित होते हैं,