सोयाबीन फसल बीमा की क्षतिपूर्ति की 56 करोड़ रुपए से ज्यादा दावा राशि शाखाओं को प्रेषित –

  
Last Updated:  अप्रैल 16, 2020 " 07:16 अपराह्न"

रतलाम: 16 अप्रैल 2020(स्पष्ट खबर) जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रतलाम द्वारा बैंक से संबंधित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के 27817 ऋणी कृषकों के खाते में खरीफ 2018 की सोयाबीन फसल बीमा की 56 करोड़ 84 लाख रुपए क्षतिपूर्ति दावा राशि जमा किए जाने हेतु शाखाओं को प्रेषित की गई है।
महाप्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक श्री आलोक जैन ने बताया कि जिले की आलोट शाखा के 5271, ताल के 4341, खारवाकला के 2932, जावरा के 2653, बड़ावदा के 1451, रिंगनोद के 1504, ढोढर के 448, कालूखेड़ा के 527, सुखेड़ा के 315, पिपलोदा का 1, नामली के 4652, तहसील रतलाम के 545, शिवपुर के 693, बिलपांक की 924, बिरमावल के 314, सैलाना के 69, बाजना के 19 तथा रावटी के 1158 किसान लाभान्वितो में सम्मिलित हैं।

 6,439 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *