श्रॆणी पुरालेख: देश

थाना सैलाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.5 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 79 हजार का मशरूका जब्त

Last Updated:  मंगलवार, अगस्त 11, 2026  9:21 अपराह्न

Ratlam:थाना सैलाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.5 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 79 हजार का मशरूका जब्त रतलाम, 11 अगस्त(स्पष्ट खबर)। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैलाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो एवं एसडीओपी सैलाना श्रीमती नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक पिंकी और पढ़े

 386 total views

MP के 16 जिलों में बिजली उपभोक्ताओं को साइबर ठगी का अलर्ट, फर्जी कॉल-मैसेज से रहें सावधान

Last Updated:  मंगलवार,   12:29 अपराह्न

भोपाल,(स्पष्ट खबर)। मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने प्रदेश के 16 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं को साइबर ठगी के प्रति सचेत किया है। कंपनी ने कहा है कि ठग बिजली कनेक्शन काटने और बकाया बिल के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे हैं। कंपनी के अनुसार, साइबर अपराधी उपभोक्ताओं को फोन कॉल और SMS/WhatsApp मैसेज भेजकर तत्काल भुगतान करने का दबाव बना रहे हैं। ये लोग कनेक्शन काटने की धमकी देकर नकली लिंक पर क्लिक करवाते हैं या और पढ़े

 215 total views

बारिश और बाढ़ के बीच MP पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन—SDERF एवं होमगार्ड्स ने बचाईं 98 जिंदगियां

Last Updated:  सोमवार, अगस्त 10, 2026  9:25 अपराह्न

गर्भवती महिला, बच्चों, महिलाओं और श्रद्धालुओं सहित 98 नागरिकों का सुरक्षित रेस्क्यू; 7 गोवंश एवं 4 पालतू पशुओं को भी बचाया भोपाल,10 अगस्त (स्पष्ट खबर)।मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जारी भारी बारिश एवं नदियों-नालों के उफान से उत्पन्न आपदा की स्थिति में राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (SDERF) एवं होमगाईस की टीमों ने त्वरित व अदम्य साहस का परिचय देते हुए बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान संचालित किए हैं। होमगार्ड, सिविल डिफेंस और आपदा प्रबंधन (एसडीईआरएफ) की महानिदेशक और पढ़े

 146 total views

कलेक्टर न्यायालय में नियमित रूप से होगी प्रकरणों की सुनवाई : कलेक्टर श्री कटेसरिया

Last Updated:  सोमवार,   6:19 अपराह्न

Ratlam:कलेक्टर न्यायालय में नियमित रूप से होगी प्रकरणों की सुनवाई : कलेक्टर श्री कटेसरिया राजस्व, खनिज, फौजदारी सहित विभिन्न प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश रतलाम 10 अगस्त(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर न्यायालय में लंबित विभिन्न प्रकरणों की नियमित सुनवाई एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा न्यायालय के नियमित संचालन के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने न्यायालय के रीडर एवं संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि न्यायालय में दर्ज प्रकरणों की नियमित रूप से पेशी निर्धारित कर नियत और पढ़े

 346 total views

रतलाम/बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता: संभाग प्रभारी सुरेश आर्य

Last Updated:  सोमवार,   5:38 अपराह्न

‘मन की बात’ में रतलाम को मिला प्रदेश में तीसरा स्थान: जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय Ratlam: भारतीय जनता पार्टी की जिला कामकाजी बैठक संपन्न रतलाम 10 अगस्त(स्पष्ट खबर)। भारतीय जनता पार्टी की जिला कामकाजी बैठक रंगोली मे आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ अतिथियों द्वारा महापुरुषों एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ सहित आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। मंच पर संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, और पढ़े

 210 total views

MP में मानसून फिर सक्रिय, 11 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट..

Last Updated:  सोमवार,   2:48 अपराह्न

भोपाल, 10 अगस्त(स्पष्ट खबर)। मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को राज्य के 11 जिलों में तेज से अति तेज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 20 से अधिक जिलों में येलो अलर्ट के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में लो प्रेशर एरिया बनने से अगले 24 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान और पढ़े

 329 total views

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “हर घर तिरंगा अभियान-तिरंगा यात्रा” का किया शुभारंभ

Last Updated:  रविवार, अगस्त 9, 2026  7:22 अपराह्न

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर लगाया तिरंगामुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में टी.टी. नगर स्टेडियम से विशाल तिरंगा के साथ आरंभ हुई तिरंगा यात्रामुख्यमंत्री डॉ. यादव को मोटरसाइकिल पर देख विद्यार्थी हुए आल्हादितडॉ. यादव की फोटो लेने के लिए छात्र-छात्राओं के बीच लगी होड़प्रदेशवासियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने का किया आहवानप्रदेश में उत्साह और उमंग के साथ आरंभ हुई हर घर तिरंगा अभियान की गतिविधियांभोपाल को कोलकाता और पटना से मिली एयर कनेक्टिविटीप्रदेश में बनाए जाएंगे और पढ़े

 191 total views

रतलाम/ कलेक्टर अजय कटेसरिया का राजस्व के मामलों में सख्त एक्शन

Last Updated:  रविवार,   6:20 अपराह्न

Ratlam:तहसीलदार रतलाम शहर कुलभूषण शर्मा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया रतलाम,(स्पष्ट खबर)।आयुक्त, उज्जैन संभाग, उज्जैन के निर्देशों के पालन में प्रेषित न्यायालयीन प्रकरणों में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किए जाने एवं प्रकरणों के अनावश्यक लंबित रहने के संबंध में कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा तहसीलदार रतलाम शहर कुलभूषण शर्मा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। आयुक्त, उज्जैन संभाग, उज्जैन के न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन में न्यायालय कलेक्टर, जिला रतलाम के प्रकरण क्रमांक 04, और पढ़े

 255 total views

रतलाम/ 5 वर्ष से लंबित प्रकरणों पर कलेक्टर श्री कटेसरिया का कड़ा रुख, न्यायालयीन दायित्वों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Last Updated:  रविवार,   5:58 अपराह्न

Ratlam: कलेक्टर ने तहसीलदार रतलाम ग्रामीण प्रतिभा भाभर को जारी किया कारण बताओ नोटिस रतलाम,(स्पष्ट खबर)। आयुक्त, उज्जैन संभाग, उज्जैन के निर्देशों के पालन में प्रेषित न्यायालयीन प्रकरणों में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किए जाने एवं प्रकरणों के अनावश्यक लंबित रहने के संबंध में कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा तहसीलदार रतलाम ग्रामीण प्रतिभा भाभर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। आयुक्त, उज्जैन संभाग, उज्जैन के न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन में न्यायालय कलेक्टर, जिला रतलाम के प्रकरण और पढ़े

 299 total views

रतलाम/राशन दुकान में खाद्यान्न स्टॉक में गड़बड़ी पर चार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

Last Updated:  शनिवार, अगस्त 8, 2026  8:55 अपराह्न

Ratlam: गढ़ीगमना राशन दुकान में खाद्यान्न स्टॉक में गड़बड़ी पर चार के विरुद्ध  एफआईआर दर्ज रतलाम 8 अगस्त(स्पष्ट खबर)। मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना के तहत संचालित वाहन से गेहूं ले जाने तथा उचित मूल्य दुकान के राशन स्टॉक में अनियमितता पाए जाने के मामले में अनुबंधित वाहन के मालिक अनीस भगोरा, वाहन चालक मोहन चरपोटा तथा उचित मूल्य दुकान गढ़ीगमना की विक्रेता रीना पति मुकेश टांक एवं मुकेश टांक पिता शंकर टांक के विरुद्ध पुलिस थाना बाजना में एफआईआर दर्ज की गई है। और पढ़े

 448 total views

रतलाम/तिरंगा यात्रा सफल करने के संकल्प के साथ मंडल बैठके सम्पन्न

Last Updated:  शनिवार,   4:45 अपराह्न

रतलाम,8 अगस्त (स्पष्ट खबर)। भारतीय जनता पार्टी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। इसके तहत बूथ से प्रदेश स्तर क तिरंगा यात्रा का आयोजन होगे। तिरंगा यात्रा की तैयारी को लेकर मंडल बैठके सम्पन्न हुई इनमें हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया गया। रतलाम शहर विधानसभा के कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल नंदकिशोर पंवार, सूरजमल जैन मंडल नीलेश गांधी, श्यामा प्रसाद और पढ़े

 177 total views

मंत्री चैतन्य काश्यप की दूरदर्शी सोच से उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम को मिली कृषि संकाय की सौगात

Last Updated:  शनिवार,   2:55 अपराह्न

Ratlam:हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को मिलेगी नई दिशा, कृषि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट विद्यालय रचेगा नया इतिहास रतलाम,(स्पष्ट खबर)। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री चैतन्य काश्यप की दूरदर्शी सोच, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी सकारात्मक दृष्टि तथा रतलाम को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के संकल्प का एक और महत्वपूर्ण परिणाम सामने आया है। उनके सतत प्रयासों से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रतलाम सहित जिले के आलोट, जावरा-2, पिपलौदा और पढ़े

 135 total views

रतलाम/म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में 169 विद्यालयों के 507 विद्यार्थियों ने की प्रतिभागिता

Last Updated:  शनिवार,   1:42 अपराह्न

MP पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में 169 विद्यालयों के 507 विद्यार्थियों ने की प्रतिभागिता अग्रवाल विद्या मंदिर रतलाम प्रथम, महावीर जैन विद्या मंदिर ताल द्वितीय तथा शा. सांदीपनी विनोबा वि. रतलाम ने तृतीय स्थान प्राप्त रतलाम,(स्पष्ट खबर)। म.प्र. पर्यटन विभाग द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद जिला रतलाम द्वारा कलेक्टर अजय कटेसरिया के मार्गदर्शन में म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 (M.P. Tourism Quiz Competition 2026) का आयोजन जिला मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय सागोद रोड रतलाम पर किया और पढ़े

 152 total views

फतवे से निकाह खत्म नहीं होगा, तलाक का अधिकार सिर्फ अदालत को: हाईकोर्ट

Last Updated:  शनिवार,   1:12 अपराह्न

जबलपुर बेंच ने कहा- धार्मिक राय कानूनी आदेश नहीं, मुस्लिम विवाह-विच्छेद अधिनियम के तहत ही होगी कानूनी प्रक्रिया जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) ने मुस्लिम समुदाय में तलाक को लेकर एक अहम फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि केवल फतवे के आधार पर निकाह को समाप्त नहीं माना जा सकता। अदालत ने कहा कि शादी को कानूनी रूप से खत्म करने का अधिकार केवल सक्षम न्यायालय के पास है। न्यायमूर्ति विवेक जैन की एकलपीठ ने भोपाल स्थित और पढ़े

 182 total views

रतलाम/जिले में राजस्व न्यायालयों के 6,869 प्रकरण आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज ही नहीं

Last Updated:  शनिवार,   12:14 पूर्वाह्न

Ratlam: कलेक्टर ने गंभीर चिंता कर समयबद्ध सुनवाई एवं पोर्टल पर सभी प्रकरण अद्यतन करने के दिए निर्देश रतलाम,(स्पष्ट खबर)।कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा जिले के राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण एवं समीक्षा के दौरान एक गंभीर स्थिति सामने आई है। जिले की 27 राजस्व न्यायालयों में कुल 6,869 प्रकरण ऐसे पाए गए हैं, जो न्यायालयों में प्रचलित होने के बावजूद आरसीएमएस पोर्टल(RCMS Portal) पर अद्यतन नहीं किए गए हैं। इन प्रकरणों में नियमित सुनवाई भी प्रभावित हो रही है तथा कई और पढ़े

 167 total views

एक्शन में दिखे सीएम मोहन यादव, जन-विश्वास अभियान का किया शुभारंभ, लापरवाही पर 3 अधिकारी निलंबित

Last Updated:  शुक्रवार, अगस्त 7, 2026  7:44 अपराह्न

Chhindwara: में एक्शन में दिखे सीएम मोहन यादव, जन-विश्वास अभियान का किया शुभारंभ, लापरवाही पर 3 अधिकारी निलंबित छिंदवाड़ा, 7 अगस्त (स्पष्ट खबर)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) शुक्रवार को छिंदवाड़ा दौरे के दौरान एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने एक ओर राज्य स्तरीय ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ का शुभारंभ किया, तो दूसरी ओर प्रशासनिक लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए सीएमएचओ, तहसीलदार और पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। और पढ़े

 247 total views

रतलाम/औद्योगिक उत्पादन सूचकांक की जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर रतन एग्री फूड्स को सूचना पत्र जारी

Last Updated:  शुक्रवार,   7:15 अपराह्न

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक की जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर रतन एग्री फूड्स को सूचना पत्र जारी निर्धारित प्रपत्र एवं समय पर जानकारी नहीं देने पर होगी नियमानुसार कार्यवाही रतलाम,(स्पष्ट खबर)। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी के द्वारा, रतन एग्री फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, 72/2 बन्‍नाखेडा जावरा से औद्योगिक उत्पादन सूचकांक हेतु जानकारी चाही गई थी। उक्त जानकारी के लिए समय-समय पर इस कार्यालय के कर्मचारियों एवं अधिकारी द्वारा संपर्क किया गया किन्तु जानकारी आज दिनांक तक प्राप्त नहीं हुई। दूरभाष पर और पढ़े

 193 total views

रतलाम/कलेक्टर श्री कटेसरिया ने ग्राम किशनगढ़, आलोट तहसील एवं जनपद पंचायत का किया निरीक्षण

Last Updated:  शुक्रवार,   6:34 अपराह्न

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री कटेसरिया ने ग्राम किशनगढ़, आलोट तहसील एवं जनपद पंचायत का किया निरीक्षण ई-ऑफिस, राजस्व अभिलेख एवं विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश रतलाम,(स्पष्ट खबर)। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर अजय कटेसरिया ने ग्राम किशनगढ़ भ्रमण के दौरान आलोट तहसील कार्यालय एवं जनपद पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में संचालित कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। तहसील कार्यालय के निरीक्षण और पढ़े

 127 total views

रतलाम/जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का ग्राम पंचायत किशनगढ़ से हुआ शुभारंभ

Last Updated:  शुक्रवार,   6:20 अपराह्न

JanVishwasAbhiyan 2026: जनसंवाद एवं जनसुनवाई में सुनी गईं आमजन की समस्याएं रतलाम,(स्पष्ट खबर)। जनपद पंचायत आलोट की ग्राम पंचायत किशनगढ़ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का शुभारंभ हुआ। आयोजित शिविर में कलेक्टर अजय कटेसरिया, आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान आम नागरिकों के साथ जनसंवाद आयोजित किया गया तथा जनसुनवाई के माध्यम और पढ़े

 174 total views

जन्म-मृत्यु पंजीकरण बिल राज्यसभा से पास, 2 साल की देरी पर अब कोर्ट के आदेश से ही होगा रजिस्ट्रेशन

Last Updated:  मंगलवार, अगस्त 4, 2026  10:37 अपराह्न

जन्म-मृत्यु पंजीकरण बिल राज्यसभा से पास, 2 साल की देरी पर अब कोर्ट के आदेश से ही होगा रजिस्ट्रेशन नई दिल्ली, (स्पष्ट खबर)। संसद ने जन्म और मृत्यु के रिकॉर्ड को और पुख्ता करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्यसभा ने मंगलवार को ‘जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल 2026’ ध्वनि मत से पारित कर दिया। इससे पहले 31 जुलाई को यह बिल लोकसभा में पास हो चुका था। अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून बन जाएगा। और पढ़े

 205 total views