श्रॆणी पुरालेख: क्राइम

MP में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में करोड़ों की संगठित धोखाधड़ी का पर्दाफाश

Last Updated:  शुक्रवार, मई 1, 2026  12:28 अपराह्न

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में करोड़ों की संगठित धोखाधड़ी का पर्दाफाश यह संगठित अपराध ग्वालियर, मुरैना, रतलाम सहित प्रदेश के अन्य जिलों में सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा था। नगरीय निकायों से कथित रूप से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कराए गए और उनके आधार पर बीमा क्लेम प्राप्त कर लिया गया। भोपाल (स्पष्ट खबर)। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा (Kailash Makwana) के निर्देशन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा एक बड़े संगठित बीमा धोखाधड़ी गिरोह का खुलासा किया गया और पढ़े

 314 total views

रतलाम/ शादी वाले घर में हुई चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पांच लाख के आभूषण एवं नगदी बरामद

Last Updated:  मंगलवार, अप्रैल 28, 2026  4:05 अपराह्न

Ratlam : शादी वाले घर में हुई चोरी का आरोपी गिरफ्तार, ₹5 लाख के आभूषण एवं नगदी बरामद रतलाम(स्पष्ट खबर)। रतलाम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए शादी वाले घर में हुई चोरी का खुलासा किया है। सैलाना थाना पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने -चांदी के आभूषण, नगदी और वारदात में उपयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने प्रेस और पढ़े

 395 total views

MP: 66.50 लाख के गबन में पूर्व सरपंच को 5 साल और उपयंत्री को 10 साल की सजा

Last Updated:  मंगलवार,   2:48 अपराह्न

भोपाल । मध्य प्रदेश के खरगोन (Khargon) जिले के बड़वाह जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत पडाली खुर्द में सामने आए 66.50 लाख रुपये के गबन मामले में न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। इस मामले में तत्कालीन सरपंच और उपयंत्री को दोषी मानते हुए सजा सुनाई गई है। प्रथम अपर सत्र न्यायालय ने मामले में दोषी पाए गए तत्कालीन सरपंच घनश्याम (पिता गेंदालाल पटेल) को 5 वर्ष तथा तत्कालीन उपयंत्री सतीश कुमार पांडे को 10 वर्ष के सश्रम कारावास और पढ़े

 531 total views

रतलाम/ बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग दूल्हा-दुल्हन का विवाह रुकवाया गया

Last Updated:  सोमवार, अप्रैल 27, 2026  7:42 अपराह्न

Ratlam :बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग दूल्हा-दुल्हन का विवाह रुकवाया गया रतलाम(स्पष्ट खबर)। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रामनिवास बुधोलिया ने बताया कि महिला एवं बाल विकास परियोजना बाजना द्वारा बाल विवाह की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग दूल्हा-दुल्हन का विवाह रुकवाया गया। भोपाल कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के आधार पर बाजना थाना कंट्रोल रूम को अवगत कराया गया कि नाबालिग बालिका रेणुका प्रजापत, पिता सुरेश निवासी हमीरगंज मोहल्ला गड़ीगमना रोड का विवाह और पढ़े

 328 total views

रतलाम/ मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 83976 रुपए मूल्य के 193 लीटर घी के नमूने जांच के लिए भेजे गए

Last Updated:  शनिवार, अप्रैल 25, 2026  10:05 अपराह्न

Ratlam: मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 83976 रुपए मूल्य के 193 लीटर घी के नमूने जांच के लिए भेजे गए रतलाम(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में मिलावट के विरुद्ध सतत कार्यवाही की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश गुप्ता ने बताया कि 25 अप्रैल को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा फर्म जय मां दूधेश्वरी एजेंसी मोहन नगर रतलाम पर कार्यवाही की गई।  मौके पर सस्ता घी और पढ़े

 318 total views

एक हजार 182 किलोग्राम अवैध भांग बरामद

Last Updated:  शनिवार,   9:43 अपराह्न

Indore : एक हजार 182 किलोग्राम अवैध भांग बरामद आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज इंदौर(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर आज 25 अप्रैल 2026 को विधुर नगर क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान आरोपी संजय मिश्रा के निवास 102-B, विधुर नगर पर दबिश दी गई। जहाँ से अवैध रूप से संग्रहीत भांग बुरादा बरामद किया गया। मौके से और पढ़े

 277 total views

MP पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SIT–STF ने भोपाल में सक्रिय नेटवर्क का किया पर्दाफाश

Last Updated:  गुरूवार, अप्रैल 23, 2026  6:56 अपराह्न

व्हाट्सएप कॉल से फिरौती मांगने वाला संगठित गिरोह ध्वस्त, मास्टरमाइंड आनंद मिश्रा गिरफ्तार सहित तीन आरोपी गिरफ्तार भोपाल (स्पष्ट खबर)। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों की प्रभावी रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु पूर्व में विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया था। इसी के परिप्रेक्ष्य में SIT एवं STF द्वारा समन्वित रूप से यह कार्यवाही की गई है। भोपाल के थाना कोलार रोड क्षेत्र में व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से फिरौती मांगने एवं फरियादी के घर और पढ़े

 273 total views

रतलाम/ नायब तहसीलदार श्रीमती सविता राठौर निलंबित

Last Updated:  बुधवार, अप्रैल 22, 2026  6:13 अपराह्न

Ratlam : नायब तहसीलदार श्रीमती सविता राठौर निलंबित रतलाम (स्पष्ट खबर)।आलोट तहसील अंतर्गत पदस्थ पटवारी रविशंकर खराड़ी, पटवारी हल्का क्रमांक 34 की 21 अप्रैल को आत्महत्या की जानकारी संज्ञान में आते ही तत्काल कलेक्टर मिशा सिंह ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एवं दिवंगत पटवारी द्वारा अपने नोट में नक्शा बटांकन, मौका रिपोर्ट, पंचनामा एवं बटांकन फर्द में परिवर्तन का दवाब बनाया जाने का वर्णन किये जाने पर। प्रकरण मे तत्कालीन नायब तहसीलदार आलोट श्रीमती सविता राठौर को संभागायुक्त और पढ़े

 644 total views

पटवारी आत्महत्या मामले में विधायक कमलेश्वर डोडियार ने SIT जांच और FIR की मांग उठाई

Last Updated:  बुधवार,   4:52 अपराह्न

रतलाम, (स्पष्ट खबर)। आलोट क्षेत्र में पदस्थ पटवारी रविशंकर खराड़ी की आत्महत्या के मामले में इस गंभीर और संवेदनशील प्रकरण में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर(Fir )दर्ज करने और निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की मांग की है। विधायक डोडियार ने अपने पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि मृतक पटवारी द्वारा आत्महत्या से पहले लिखे गए पत्र और सामने आए और पढ़े

 534 total views

पटवारी की आत्महत्या, सुसाइड नोट में नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप

Last Updated:  बुधवार,   10:08 पूर्वाह्न

Ratlam : पटवारी की आत्महत्या, सुसाइड नोट में नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप रतलाम। रतलाम जिले के आलोट क्षेत्र में पदस्थ पटवारी रविशंकर खराड़ी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना तब हुई, जब महज एक दिन पहले ही रविशंकर के छोटे भाई की शादी हुई थी। घर में अभी शहनाइयों की गूंज थमी भी नहीं थी कि मातम पसर गया। पटवारी द्वारा आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान और पढ़े

 401 total views

गांधीसागर जलाशय (मंदसौर) में अवैध शिकार की घटना एवं मगरमच्छ की मृत्यु के वायरल विडियो पर कार्यवाही

Last Updated:  रविवार, अप्रैल 19, 2026  8:09 अपराह्न

मंदसौर (स्पष्ट खबर)। वनमण्डलाधिकारी संजय रायखेरे द्वारा बताया गया कि गांधीसागर जलाशय के संजीत क्षेत्र के बैकवाटर में दिनांक 15 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ वीडियो संज्ञान में आए, जिनमें बड़ी संख्या में मृत मछलियाँ एवं एक मगरमच्छ के मृत होने की आशंका व्यक्त की गई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ बाहरी व्यक्तियों द्वारा जल में विद्युत करंट प्रवाहित कर अवैध रूप से मछलियों का शिकार किया जाना सामने आया। घटना की सूचना प्राप्त होते और पढ़े

 327 total views

मध्यप्रदेश में अब गिरफ्तारी के पहले पुलिस को लिखित में देनी होगी जानकारी, PHQ ने जारी किए निर्देश

Last Updated:  शनिवार, अप्रैल 18, 2026  12:37 अपराह्न

भोपाल। मध्यप्रदेश में अब पुलिस किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने से पहले उसे लिखित रूप में कारण (Reason) बताने के लिए बाध्य होगी। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने इस संबंध में सभी जिलों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। जारी किए गए निर्देशों के अनुसार, गिरफ्तारी से कम से कम दो घंटे पहले आरोपी को लिखित रूप में कारण बताना अनिवार्य होगा। नियमों का पालन नहीं करने वाले पुलिस अधिकारियों (police officers) पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुप्रीम और पढ़े

 294 total views

लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्ट पटवारी को 20,000/रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया

Last Updated:  गुरूवार, अप्रैल 16, 2026  11:37 अपराह्न

रतलाम(स्पष्ट खबर)। प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। उज्जैन लोकायुक्त (Lokayukta Ujjain) की टीम ने रतलाम (Ratlam) जिले की सैलाना तहसील में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पटवारी कैलाश ग्राम अडवानिया को 20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने जमीन के सीमांकन (नपती) के बदले आवेदक से रकम की मांग की थी।महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश और पढ़े

 367 total views

EOW की बड़ी कार्रवाई: पेयजल योजना में करोड़ों का भ्रष्टाचार, तत्कालीन 2 अध्यक्ष और 3 CMO सहित 9 के खिलाफ एफआईआर

Last Updated:  शुक्रवार, अप्रैल 10, 2026  3:56 अपराह्न

इंदौर। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के अंजड़ नगर परिषद में पेयजल योजना में कथित करोड़ों रुपए की वित्तीय अनियमितता के मामले में आर्थिक अपराध शाखा इंदौर (Economic Offenses Wing Indore) ने प्रकरण दर्ज किया है। यह कार्रवाई अंजड़ नगर परिषद के तत्कालीन दो अध्यक्षों, तीन मुख्य नगर पालिका अधिकारियों, इंजीनियर, कर्मचारियों के साथ-साथ कंपनी के प्रोपराइटर और कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2016 में अंजड़ नगर में घर-घर नल कनेक्शन देने के लिए और पढ़े

 389 total views

Ratlam:भैसाना सरपंच को नोटिस, तीन दिवस में मांगा जवाब

Last Updated:  मंगलवार, अप्रैल 7, 2026  11:28 अपराह्न

भैसाना सरपंच को नोटिस, तीन दिवस में मांगा जवाब  रतलाम(स्पष्ट ख़बर)। ग्राम पंचायत भैसाना की सरपंच पूजा पासी द्वारा ग्राम पंचायत भैसाना की शासकीय भूमि को अनाधिकृत रूप से पट्टे पर वितरित किये जाने  एवं इसके बदले रिश्वत की मांग की जाने पर सरपंच के विरुद्ध लोकायुक्त संगठन उज्जैन में आपराधिक प्रकरण विचाराधीन है। उक्त कृत्य पदीय दायित्वों के विरुद्ध होकर घोर लापरवाही को परिलक्षित करता है। मामले को संज्ञान में लेते हुए  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रतलाम सुश्री वैशाली जैन और पढ़े

 277 total views

वन्यजीवों की तस्करी का बड़ा नेटवर्क एक्सपोज,स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने मुख्य सरगना को किया गिरफ्तार मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हुई संयुक्त कार्रवाई

Last Updated:  मंगलवार,   4:39 अपराह्न

रेल मार्ग से दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीवों की तस्करी का बड़ा नेटवर्क एक्सपोज स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने लखनऊ से मुख्य सरगना को किया गिरफ्तारमध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हुई संयुक्त कार्रवाई MP के नीमच, मंदसौर, रतलाम, इंदौर, देवास, उज्जैन, नागदा और शाजापुर सहित उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक साथ छापामार कार्रवाई की गई। भोपाल (स्पष्ट खबर)।स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स भोपाल (State Tiger Strike Force, Bhopal) ने ट्रेन के प्रथम श्रेणी एसी कोच से दुर्लभ और प्रतिबंधित प्रजाति और पढ़े

 311 total views

Ratlam:जब्त 1600 लीटर घी के सभी नमूने जांच में फेल

Last Updated:  सोमवार, अप्रैल 6, 2026  7:42 अपराह्न

जब्त 1600 लीटर घी के सभी नमूने जांच में फेल  रतलाम (स्पष्ट खबर)। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले में मिलावट के विरुद्ध सतत कार्यवाही की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश गुप्ता ने बताया कि 27 फरवरी को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा फर्म महाकाल ट्रेडर्स ग्लोबस सिटी रतलाम पर कार्यवाही की गई थी, मौके पर सस्ता घी विक्रय होना पाया गया था जिस पर विभाग द्वारा कार्यवाही की गई थी। फर्म के संचालक और पढ़े

 320 total views

ujjain: गैरेज से 75 किलो ब्रोनोपोल क्रिस्टल पाउडर जब्त, MD ड्रग बनाने में होता है इस्तेमाल, तीन आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  रविवार, अप्रैल 5, 2026  6:18 अपराह्न

उज्जैन। आगर रोड स्थित कृष्णा मोटर्स गैरेज से मिला 75 किलो ब्रोमोपाल क्रिस्टल पाउडर का उपयोग एमडी ड्रग्स बनाने में किया जा रहा था। गैरेज संचालक इसे ड्रग्स बनाने वालों को सप्लाय कर रहा था। राजस्थान के झालावाड़ व प्रतापगढ़ जिले के चार लोगों के नाम और सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि प्रतिबंधित पाउडर को कई गुना अधिक कीमत पर बेचा जा रहा था। पुलिस ने मुख्य आरोपित को कोर्ट में पेश किया था। यहां से उसे और पढ़े

 246 total views

Ratlam: पुलिस को अश्वगंधा चोरी के आरोपीयों को गिरफ्तार कर चोरी गये मश्रुका को बरामद करने में मिली सफलता

Last Updated:  शनिवार, अप्रैल 4, 2026  3:28 अपराह्न

थाना नामली पुलिस को अश्वगंधा चोरी के आरोपीयों को गिरफ्तार कर चोरी गये मश्रुका को बरामद करने में मिली सफलता रतलाम(स्पष्ट खबर)। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर विवेक कुमार, अनुविभागीय अधिकारी किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी नामली गायत्री सोनी के नेतृत्व में अश्वगंधा चोरी के आरोपीयों को गिरफ्तार कर चोरी गये मश्रुका को बरामद करने में मिली सफलता । घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31.03.26 को फरियादी मुकेश और पढ़े

 361 total views

प्रधान आरक्षक पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज, होटल में बिना किराया रहने का आरोप

Last Updated:  गुरूवार, अप्रैल 2, 2026  6:13 अपराह्न

MP: प्रधान आरक्षक पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज, होटल में बिना किराया रहने का आरोप भोपाल (स्पष्ट खबर)।पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, ग्वालियर में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक स्तर के पुलिसकर्मी के विरुद्ध पुलिस मुख्यालय भोपाल स्थित सतर्कता थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 11 के अंतर्गत अपराध क्रमांक 01/26 पंजीबद्ध किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपराध पंजीबद्ध करने से पूर्व की गई सूचना सत्यापन प्रक्रिया में यह तथ्य सामने आया कि संबंधित पुलिसकर्मी वर्ष और पढ़े

 226 total views