श्रॆणी पुरालेख: क्राइम

रतलाम/ रात 1 बजे खनिज चोरी पर शिकंजा, अवैध मुरम से भरा बिना नंबर डंपर जप्त

Last Updated:  शुक्रवार, मई 29, 2026  4:35 अपराह्न

Ratlam : रात 1 बजे खनिज चोरी पर शिकंजा, अवैध मुरम से भरा बिना नंबर डंपर जप्त रतलाम(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर रतलाम के निर्देश पर खनिज चोरी एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी अनुसार गुरुवार-शुक्रवार दिनांक 28-29 मई 2026 की मध्यरात्रि तकरीबन एक बजे प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा रीना पाठक एवं खनिज निरीक्षक देवेंद्र कुमार चिड़ार के दल द्वारा सैलाना बायपास स्थित तालाब के पास औचक निरीक्षण और पढ़े

 462 total views

मंदसौर में पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तस्कर गिरफ्तार, 252 किलो डोडाचूरा जप्त

Last Updated:  बुधवार, मई 27, 2026  4:05 अपराह्न

Mandsaur: में पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तस्कर गिरफ्तार, 252 किलो डोडाचूरा जप्त नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल और क्रेटा कार भी बरामद मंदसौर, 27 मई(स्पष्ट खबर)। मंदसौर जिले में नारायणगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय डोडाचूरा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5.10 लाख रुपये कीमत का 252 किलो डोडाचूरा, एक देसी पिस्टल और हुंडई क्रेटा कार जप्त की गई है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन और पढ़े

 198 total views

MRP से ₹15 ज्यादा वसूला, नापतौल विभाग ने दर्ज किया केस

Last Updated:  बुधवार,   10:16 पूर्वाह्न

ठंडा करने के नाम पर अवैध वसूली, 34.8 किलो एक्सपायरी सामग्री नष्ट झाबुआ(स्पष्ट खबर)।नापतौल विभाग ने ग्राम पारा के बोरी रोड स्थित महांकाल मेगा स्टोर पर कोल्ड ड्रिंक की बोतल पर MRP से ₹15 अधिक वसूलने पर विक्रेता के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। ऐसे पकड़ी गई गड़बड़ी: विभाग ने सूचना मिलने पर एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर भेजा। ₹35 MRP वाली कोल्ड ड्रिंक की बोतल के लिए दुकानदार ने ₹50 वसूले। पुष्टि होने पर नापतौल निरीक्षक कपिल कदम ने और पढ़े

 260 total views

रतलाम/ सैलाना के शत्रुंजय ज्वेलर्स में 7 लाख की चोरी का खुलासा, झाबुआ के दो शातिर चोर गिरफ्तार, हथियार समेत पूरा माल बरामद

Last Updated:  सोमवार, मई 25, 2026  5:24 अपराह्न

सीसीटीवी फुटेज से ट्रैक हुए बदमाश, मंदसौर-राजस्थान तक फैला था गैंग का जाल रतलाम (स्पष्ट खबर)। रतलाम पुलिस (Ratlam Police) के ऑपरेशन सुरक्षा कवच (Operation safety cover) को बड़ी सफलता मिली है। थाना सैलाना (sailana) पुलिस ने 20 मई की रात शत्रुंजय ज्वेलर्स में हुई करीब 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने झाबुआ जिले के झकनावदा गांव से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा और पढ़े

 252 total views

रतलाम/ साधु बनकर झाड़-फूंक के बहाने चोरी, चार गिरफ्तार सोने-चांदी के गहने व दो बाइक बरामद, हुसैन टेकरी से पकड़े गए आरोपी

Last Updated:  रविवार, मई 24, 2026  6:44 अपराह्न

Ratlam: साधु बनकर झाड़-फूंक के बहाने चोरी, चार गिरफ्तार सोने-चांदी के गहने व दो बाइक बरामद, हुसैन टेकरी से पकड़े गए आरोपी रतलाम, 24 मई (स्पष्ट खबर)। चौकी सुखेड़ा थाना पिपलौदा पुलिस ने साधु के वेश में घर में घुसकर झाड़-फूंक के नाम पर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 90 हजार रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। ग्राम पंचेवा और पढ़े

 203 total views

रतलाम/ अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 66 पेटी मदिरा व इनोवा वाहन जप्त

Last Updated:  शनिवार, मई 23, 2026  8:01 अपराह्न

Ratlam:अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 66 पेटी मदिरा व इनोवा वाहन जप्त रतलाम(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत वृत परगना रतलाम द्वारा शुक्रवार रात्रि बड़ी कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती वंदना अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने ग्राम झर से संदला रोड और पढ़े

 279 total views

रतलाम/ पवन चक्की लूट के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा पथराव, पुलिस ने 48 घंटे में 16 बदमाश दबोचे

Last Updated:  शनिवार,   1:03 पूर्वाह्न

Ratlam: पवन चक्की लूट के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा पथराव, रिंगनोद पुलिस ने 48 घंटे में 16 बदमाश दबोचे रतलाम(स्पष्ट खबर)। रतलाम जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र में पवन चक्कियों पर लूट व कॉपर केबल चोरी के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा पथराव करने वाले गिरोह का पुलिस ने 48 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर 30 लाख रुपये का मशरुका बरामद किया गया है। दिनांक 20 मई 2026 की मध्यरात्रि 12:15 बजे ग्राम और पढ़े

 450 total views

रतलाम/ श्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को

Last Updated:  शुक्रवार, मई 22, 2026  9:35 अपराह्न

श्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को रतलाम  22 मई(स्पष्ट खबर)। भोपाल में पिछले दिनों हुई श्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को हस्तांतरित की गई है। इस संबंध में राज्य शासन के गृह विभाग ने अधिसूचना जारी की है। इस संबंध में जारी अधिसूचना में दिनांक 12 मई 2026 को बाग मुगालिया एक्सटेंशन कटारा हिल्स भोपाल में घटित दहेज मृत्यु की घटना के संबंध में थाना कटारा हिल्स में अपराध क्रमांक 133/2026 धारा 80 (2), और पढ़े

 200 total views

रतलाम/ सैलाना नगर परिषद में 19 लाख का घोटाला उजागर, जेटिंग मशीन की जगह थमा दी सक्शन मशीन

Last Updated:  मंगलवार, मई 19, 2026  8:15 अपराह्न

GeM पर 5 लाख सस्ती मशीन 18.98 लाख में खरीदी, विधायक डोडियार ने कलेक्टर-प्रमुख सचिव को भेजी शिकायत सैलाना, रतलाम(स्पष्ट खबर)। सैलाना नगर परिषद में GeM पोर्टल से खरीदी गई सक्शन कम जेटिंग मशीन में बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने इस मामले में मोर्चा खोलते हुए प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग भोपाल तथा कलेक्टर रतलाम को लिखित शिकायत भेजी है। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। मामला GeM और पढ़े

 385 total views

रतलाम/ अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई

Last Updated:  शनिवार, मई 16, 2026  11:34 पूर्वाह्न

Ratlam: अवैध मदिरा परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 57 बल्क लीटर शराब जब्त रतलाम(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस.एन. सिंगनाथ के नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध सघन अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में वृत जावरा प्रभारी एवं आबकारी उपनिरीक्षक संतोष मंडलोई को मुखबिर से सूचना मिली कि पल्सर बाइक क्रमांक एमपी 43 ईजे 0429 से सरसी रोड पर अवैध मदिरा का परिवहन और पढ़े

 206 total views

रतलाम/ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 735 ग्राम अवैध अफीम सहित एक नाबालिग एवं एक आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:  गुरूवार, मई 14, 2026  7:55 अपराह्न

Ratlam :बरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 735 ग्राम अवैध अफीम सहित एक नाबालिग एवं एक आरोपी गिरफ्तार, रतलाम(स्पष्ट खबर)।जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं मादक पदार्थ कारोबारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को लगातार सख्त निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आलोट श्रीमती पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना बरखेड़ा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ और पढ़े

 207 total views

रतलाम/विधायक के काफिले में शामिल वाहन को टक्कर मारने के मामले में FIR दर्ज

Last Updated:  बुधवार, मई 13, 2026  1:20 पूर्वाह्न

Ratlam : विधायक के काफिले में शामिल वाहन को टक्कर मारने के मामले में FIR दर्ज रतलाम/सैलाना(स्पष्ट खबर)। सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम कोटड़ा में विधायक कमलेश्वर डोडियार (MLA Kamleshwar Dodiyar) के काफिले में शामिल एक वाहन को लापरवाही पूर्वक टक्कर मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी चालक और वाहन में सवार अन्य व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रार्थी नागेश्वर के अनुसार, दिनांक 12 मई 2026 को और पढ़े

 269 total views

रतलाम/सैलाना पुलिस को मिली सफलता, मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे में खुलासा

Last Updated:  सोमवार, मई 11, 2026  9:15 अपराह्न

Ratlam: सैलाना पुलिस को मिली सफलता, मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे में खुलासा रतलाम(स्पष्ट खबर)। सैलाना पुलिस की तत्परता से 24 घंटे में मंदिर पर चोरी के प्रयास और चोरी का खुलासा कर दिया है, मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक नाबालिग (विधि-विरुध्द़ ) बालक को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने चोरी गया सामान भी बरामद किया है। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और पढ़े

 296 total views

रतलाम/ खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, बिना लाइसेंस संचालित दो फर्मों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

Last Updated:  रविवार, मई 10, 2026  8:26 अपराह्न

Ratlam: खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, बिना लाइसेंस संचालित दो फर्मों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज रतलाम(स्पष्ट खबर)। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग रतलाम द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच एवं खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा द्वारा ताल एवं आलोट क्षेत्र में निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। कार्यवाही के दौरान ताल स्थित फर्म और पढ़े

 280 total views

रतलाम/ अवैध खनन परिवहन पर विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा एक्शन…

Last Updated:  रविवार,   2:13 अपराह्न

Ratlam: अवैध खनन परिवहन पर विधायक कमलेश्वर डोडियार का बड़ा एक्शन… रतलाम/सैलाना(स्पष्ट खबर)। सैलाना क्षेत्र में अवैध खनन परिवहन को लेकर सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मोर्चा खोल रखा है। रविवार को एक बार फिर विधायक डोडियार ने अवैध खनन परिवहन को रुकवाया और कार्यवाही करवाई जा रही है। मिली जानकारी अनुसार सैलाना विधानसभा क्षेत्र में माही नदी के विभिन्न क्षेत्रों ,प्वाइंटों पर लगातार जारी अवैध रेत उत्खनन और गिट्टी-मिट्टी के अवैध परिवहन को लेकर विधायक कमलेश्वर डोडियार सख्त है और पढ़े

 326 total views

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

Last Updated:  शनिवार, मई 9, 2026  12:04 पूर्वाह्न

MP पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई विगत् एक सप्‍ताह में 83 लाख रूपये से अधिक कीमत के मादक पदार्थ सहित वाहन जब्‍त भोपाल 8 मई ( स्पष्ट खबर)।मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्यवाहियां की जा रही हैं। इसी कार्यवाही के दौरान विभिन्‍न जिलों की पुलिस टीमों ने विगत एक सप्ताह में 83 लाख रूपए से अधिक के मादक पदार्थ एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त करते हुए और पढ़े

 203 total views

दुष्कर्म करने वाले आरोपी मामा को 20 वर्ष की सजा एवं 2500 रूपये जुर्माने से दंडित किया

Last Updated:  बुधवार, मई 6, 2026  9:21 अपराह्न

दुष्कर्म करने वाले आरोपी मामा को 20 वर्ष की सजा एवं 2500 रूपये जुर्माने से दंडित किया बड़वानी 06 मई(स्पष्ट खबर)। तृतीय अपर सत्र न्यायालय बड़वानी श्रीमती रेखा आर. चंद्रवंशी द्वारा आरोपी थाना राजपुर को धारा 65(1) बी.एन.एस., 5(एन)/6, पॉक्सो एक्ट में 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 2 हजार रूपये जुर्माना एवं धारा 351(3) बी.एन.एस. में 06 माह वर्ष का कारावास व 500 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया । अभियोजन की ओर से पैरवी सहायक निदेशक अभियोजन बड़वानी और पढ़े

 316 total views

रतलाम/शासकीय भूमि पर अवैध दरगाह! झाड़-फूंक, टोने-टोटके कर अंधविश्वास फैलाने का आरोप-

Last Updated:  सोमवार, मई 4, 2026  10:43 अपराह्न

Ratlam : शासकीय भूमि पर अवैध दरगाह यहां झाड़-फूंक- टोने-टोटके कर अंधविश्वास फैलाने का आरोप- जिला प्रशासन से की कार्यवाही की मांग रतलाम(स्पष्ट खबर)। जिले के बंजली ग्राम क्षेत्र में रतलाम सैलाना रोड़ शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण एवं टोने-टोटके झाड़-फूंक कर अंधविश्वास फैलाने के आरोप लगाते हुए शिकायत कर्ता नरेंद्र शर्मा (बंटी) द्वारा जिला प्रशासन को 04 मई को एक शिकायती आवेदन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन को सौंपे गए आवेदन में बताया कि उपलब्ध और पढ़े

 332 total views

MP पुलिस की बड़ी कार्यवाही; धोखाधड़ी करने वाले गिरोहों का किया भंडाफोड़ लगभग 2 करोड़ 60 लाख रुपये के ट्रैक्टर एवं चार पहिया वाहन जप्त

Last Updated:  रविवार, मई 3, 2026  9:06 पूर्वाह्न

उज्जैन एवं भोपाल पुलिस ने ट्रैक्टर एवं चारपहिया वाहन धोखाधड़ी करने वाले गिरोहों का किया भंडाफोड़लगभग 2 करोड़ 60 लाख रुपये के ट्रैक्टर एवं चार पहिया वाहन जप्त भोपाल (स्पष्ट खबर)।प्रदेश में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश पुलिस को दो अलग-अलग प्रकरणों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। उज्जैन एवं भोपाल पुलिस द्वारा संगठित धोखाधड़ी गिरोहों का भंडाफोड़ करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर 20 ट्रैक्टर, 1 एक्सयूव्ही , और पढ़े

 334 total views

रतलाम/ अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी सहित कई वाहन जप्त-

Last Updated:  शुक्रवार, मई 1, 2026  7:49 अपराह्न

Ratlam: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी सहित कई वाहन जप्त- रतलाम(स्पष्ट खबर)। खनिज अधिकारी रीना पाठक ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज ग्राम गोदीशंकर के पास चंबल नदी में रेत का अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर एक जेसीबी मशीन एवं एक ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त कर पुलिस थाना रिंगनोद की अभिरक्षा में रखवाया और पढ़े

 372 total views