श्रॆणी पुरालेख: रतलाम

Ratlam: धामनोद में घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिल एक ही रात में एक साथ चोरी

Last Updated:  रविवार, अगस्त 11, 2024  11:12 पूर्वाह्न

रतलाम। पुलिस की रात्रि गस्त के बावजूद अज्ञात चोरों ने एक ही रात में एक ही स्थान से दो मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को दिया अंजाम। मिली जानकारी अनुसार धामनोद में आंतरिक मार्ग वार्ड नंबर 12 में शनिवार- रविवार की रात्रि में गणेश पाटीदार के घर के बाहर खड़ी अपनी एवं अपने परिचित की मोटरसाइकिल अज्ञात बदमाश चोरी कर गए। धामनोद में रतलाम- सैलाना आंतरिक मार्ग वार्ड नं 12 में स्थित गणेश पाटीदार के नवीन भवन पर शनिवार को गृह और पढ़े

 1,608 total views

हर घर तिरंगा अभियान: उत्साह, उल्लास और देशभक्ति के साथ आयोजित हुई शहर में तिरंगा यात्रा

Last Updated:  शुक्रवार, अगस्त 9, 2024  4:25 अपराह्न

Ratlam: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा राज्य में संचालित हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 9 अगस्त को रतलाम शहर में उत्साह, उल्लास और देशभक्ति पूर्ण वातावरण में तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी, महापौर प्रहलाद पटेल, कलेक्टर राजेश बाथम, सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर आर.एस मंडलोई, एसडीएम अनिल भाना अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, नागरिक बड़ी संख्या में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए। महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर उपस्थित व्यक्तियों को तिरंगा प्रतिज्ञा दिलाई। शुक्रवार को प्रातः उत्साह के साथ जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, नागरिक शहर और पढ़े

 595 total views

Ratlam:अपनी सेवाओं के माध्यम से टेंपटन जी ने सभी के दिल में जगह बनाई- कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप

Last Updated:  गुरूवार, अगस्त 8, 2024  9:01 अपराह्न

प्रार्थना सभा में स्व. अंकलेसरिया को शहर ने याद किया रतलाम। अपनी सेवाओं के माध्यम से सभी का दिल जीतने और सभी के दिल में जगह बनाने का काम टेंपटन अंकलेसरिया  ने किया । वे सभी के लिए एक दोस्त और मार्गदर्शक बने रहे । उन्होंने रोटरी के माध्यम से जो कार्य किया उसके कारण रतलाम रोटरी क्लब का नाम पूरे देश में सम्मान के साथ लिया जाता रहा । यह उन्हीं की सफलता है कि रतलाम रोटरी क्लब द्वारा चलाए और पढ़े

 407 total views

Ratlam:ऑपरेशन थर्ड आई के तहत थाना नामली अंतर्गत महू नीमच फोरलेन पर 30 सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य संपन्न

Last Updated:  गुरूवार,   8:18 अपराह्न

रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवम एसडीओपी रतलाम ग्रामीण अभिलाष भलावी के मार्गदर्शन थाना प्रभारी नामली विक्रम सिंह चौहान के द्वारा गांव नामली कस्बा रहवासियों के साथ बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा के दृष्टिगत जनसहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हेतु समझाइश थाना प्रभारी द्वारा दी गई । जिसके परिपालन में गांव नामली कस्बे के पंचेड फंटा, भदवासा फंटा, कांडरवासा फंटा, बडौदा पुलिस चौकी 8-लेन और पढ़े

 648 total views

Ratlam:कलेक्टर श्री बाथम के निर्देश अनुसार जान माल की सुरक्षा हेतु जीर्ण शीर्ण भवनों को गिराने की कार्रवाई जारी

Last Updated:  गुरूवार,   7:48 अपराह्न

कलेक्टर श्री बाथम के निर्देश अनुसार जान माल की सुरक्षा हेतु जीर्ण शीर्ण भवनों को  गिराने की कार्रवाई जारी रतलाम। वर्तमान में जारी अनवरत् वर्षा में जीर्ण-शीर्ण भवनों से किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो, जान माल की सुरक्षा हेतु कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देश अनुसार रतलाम शहर में नगर निगम द्वारा कार्यवाही की जा रही है। गुरुवार को सुदगुदड़ी मार्ग स्थित भवन क्रमांक 30 भवन स्वामी नरेन्द्र-अमृतलाल सुराणा के जीर्ण-शीर्ण भवन को नगर निगम द्वारा गिराया गया। निगम आयुक्त हिमांशु और पढ़े

 489 total views

Ratlam:धामनोद में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण की भेंट चढ़ा 66 लाख रुपए की लागत की पुलिया और नाला निर्माण

Last Updated:  बुधवार, अगस्त 7, 2024  8:57 अपराह्न

रतलाम/धामनोद। सरकार द्वारा नगरीय निकाय क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए योजनाएं बनाकर भारी-भरकम बजट दिया जा रहा है। जिससे नागरिक सुविधाएं निर्बाध रूप से संचालित हो सके लेकिन निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार, संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की मिली भगत से निर्माण कार्य में अनियमितताएं होने से शासन की मंशा अनुसार नागरिकों को समय पर निर्बाध उपयुक्त सुविधाएं से वंचित होना पड़ रहा है। कुछ एसा ही मामला रतलाम जिले में धामनोद नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 12 में और पढ़े

 906 total views

Ratlam:अगस्त माह में बनकर तैयार हो जाएंगे जावरा तथा आलोट के सी एम राइस स्कूल भवन

Last Updated:  बुधवार,   8:03 अपराह्न

रतलाम। जिले के जावरा तथा आलोट में जारी अगस्त माह में सी एम राइस स्कूल भवन बनकर तैयार हो जाएंगें। स्कूल भवनों का निर्माण तेजी से जारी है, आलोट में 35 करोड़ 11 लाख तथा जावरा में 37 करोड़ 53 लाख रुपए लागत से सी एम राइस स्कूल भवनो का निर्माण प्रगति पर है। कार्यपालन यंत्री पीआईयू सचिन हरित ने बताया कि जावरा तथा आलोट के सी एम राइस स्कूल भवन निर्माण की समय सीमा आगामी अक्टूबर अंत तक निर्धारित की गई थी, परंतु दोनों स्कूल भवनों का निर्माण कार्य जारी और पढ़े

 489 total views

Ratlam:ट्रक व मो.सा. चोरी के आरोपी को जावरा शहर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Last Updated:  बुधवार,   3:58 अपराह्न

जावरा शहर मे हुई दो चौरीयो के अज्ञात आरोपीयों का खुलासा रतलाम। दिनांक- 14.07.2024 की रात्रि को शेरु पिता अलीम उर्फ मुन्ना खान पठान उम्र- 27 साल निवासी- पठान टोली जावरा का टाटा कम्पनी का ट्रक जिसका रजि क्रं.- GJ31 T6388 फरियादी के घर के पास उदासी की बाडी दरगाह रोड जावरा से चुराकर ले गया है। रिपोर्ट पर से थाना जावरा शहर पर अपराध क्रमांक- 240/2024 धारा-303(2) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । 2.दिनांक- 23.07.2022 को और पढ़े

 579 total views

Ratlam:जनसुनवाई में आए 63 आवेदन निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेजे गए

Last Updated:  मंगलवार, अगस्त 6, 2024  8:20 अपराह्न

रतलाम। मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई कलेक्टर सभाकक्ष में संपन्न हुई। इस दौरान कलेक्टर राजेश बाथम, सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों ने जनसुनवाई करते हुए 63 आवेदनों पर निराकरण के लिए संबंधित विभागों को दिशा निर्देश जारी किए। जनसुनवाई में ग्राम सेजावता जिला रतलाम निवासी हीरा सिंह द्वारा आवेदन दिया गया कि उनकी कृषी भूमि जिस पर सोयाबीन बीज बोया गया था, अतिवृष्टि के कारण फसल नष्ट हो गई जिससे उनकी 1.5 बिघा की फसल का नुकसान हुआ, आवेदन संबधित विभाग की ओर निराकरठण के और पढ़े

 518 total views

Ratlam:मदरसे की 43 बालिकाओं को स्कूल में एडमिशन करवाया

Last Updated:  मंगलवार,   8:00 अपराह्न

कलेक्टर ने मदरसा पहुंचकर पाठ्य पुस्तकें वितरित की रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम मंगलवार को रतलाम के समीप खाचरौद रोड स्थित आयशा सिद्दिका मदरसा पहुंचे। कलेक्टर ने मदरसे में पढ़ने वाली बालिकाओं को पाठ्य पुस्तक के वितरित की। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर आर.एस. मंडलोई, एसडीएम अनिल भाना आदि उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा कि इस मदरसे में पढ़ने वाली 43 बालिकाओं का स्कूल में एडमिशन नहीं था जिनका स्कूल में एडमिशन करवाया गया है ताकि बालिकाएं आधुनिक शिक्षा भी प्राप्त कर और पढ़े

 545 total views

Ratlam:विश्व मांगल्य सभा के तत्वावधान में 10 अगस्त को मातृशक्ति करेगी दिव्य पंचस्त्रोत शिव आराधना

Last Updated:  मंगलवार,   5:05 अपराह्न

भगवान शिव के नाम की महिमा तर्क और बुद्धि के माध्यम से स्थापित नहीं की जा सकती-श्रीमती सुरज डामोर रतलाम । विश्व मांगल्य सभा मध्यप्रदेश की अध्यक्षा पूर्व आईएएस अधिकारी श्रीमती सुरज डामोर ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वमांगल्य सभा द्वारा देव, देश और धर्म कार्य से प्रेरित होकर तेजस्पी एवं सामथ्र्यशाली ’’माता’’ का निर्माण होने के उद्देश्य से विविध उपक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है।  सावन माह के पवित्र अवसर पर भगवान शिव के दिव्य पंचस्त्रोतों का मातृशक्ति और पढ़े

 538 total views

Accident News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, रतलाम जिले के 4 लोगों की मौत, 5 घायल

Last Updated:  रविवार, अगस्त 4, 2024  1:40 अपराह्न

Sawai Madhopur: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से होकर गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की बनास नदी पुलिया पर रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, चारों मृतक के शव को सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है जबकि घायलों को और पढ़े

 892 total views

Ratlam:राजस्व महाअभियान के तहत राजस्व प्रकरणों के आदेशों को तत्काल अमल कर आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज करे- संभागायुक्त श्री गुप्ता

Last Updated:  रविवार,   12:11 पूर्वाह्न

राजस्व महाअभियान 2.0 रतलाम जिले की जावरा तहसील पहुंचकर संभाग आयुक्त ने राजस्व महाअभियान की समीक्षा की, औचक निरीक्षण किया विशेष मुहिम चलाकर नक्शा तरमीम का कार्य पांच दिवस में पूर्ण करने के निर्देश खसरा,समग्र, ई-केवाईसी का कार्य भी त्वरित पूर्ण करे रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (dr mohan yadav) के निर्देशानुसार उज्जैन संभागायुक्त संजय गुप्ता के मार्गदर्शन में उज्जैन संभाग के समस्त राजस्व जिलों में ’राजस्व महाअभियान 2.0’ एवं ’एक पेड़ मां के नाम अभियान’ का सफल और सुचारू रूप और पढ़े

 516 total views

Ratlam: धामनोद में खुलेआम किया गया खनिज का अवैध भंडारण पर खनन विभाग ने की कार्रवाई

Last Updated:  शुक्रवार, अगस्त 2, 2024  8:09 अपराह्न

रतलाम/धामनोद। क्षेत्र में किए जा रहे खनिज के अवैध भंडारण के खिलाफ जांच कर खनन विभाग ने की कार्रवाई, धामनोद बायपास शासकीय हाईस्कूल के सामने खनिज का अवैध भंडारण पर मौक़ा जांच कर खनन विभाग के इंस्पेक्टर द्वारा की गई कार्रवाई। क्षेत्र में खनन विभाग द्वारा अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है वहीं दुसरी ओर क्षेत्र में खनिज के अवैध भंडारण का कारोबार कुकुरमुत्ता की तरह फ़ैल रहा है, जिस पर संज्ञान लेते हुए और पढ़े

 862 total views

Ratlam:अग्निवीर की पब्लिसिटी ड्राइव का आयोजन किया गया

Last Updated:  शुक्रवार,   7:48 अपराह्न

रतलाम। भारतीय सेना में अग्निवीर भरती की पब्लिसिटी ड्राइव का आयोजन जिले में विभिन्न स्थानों पर एक तथा दो अगस्त को किया गया। कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में आयोजित पब्लिसिटी ड्राइव के दौरान भारतीय वायुसेना अधिकारी सार्जेंट राजीव खटाना एवं कॉरपोरल आकिब अमानुल्लाह उपस्थित रहे। जिले में 1 अगस्त को शासकीय भगत सिंह महाविद्यालय जावरा तथा 2 अगस्त को शासकीय कला व विज्ञान महाविद्यालय रतलाम, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रतलाम में पब्लिसिटी ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में 1200 बच्चों और पढ़े

 544 total views

Ratlam:सड़क पर गड्ढा दिखे तो फोटो सहित लोकपथ ऐप पर शिकायत दर्ज करवाए

Last Updated:  शुक्रवार,   7:01 अपराह्न

सड़क पर गड्ढा दिखे तो फोटो सहित लोकपथ ऐप पर शिकायत दर्ज करवाए  रतलाम। लोक निर्माण विभाग द्वारा लोकपथ ऐप लॉन्च किया गया है यदि किसी नागरिक को लोक निर्माण विभाग की सड़क पर गड्ढा दिखे तो फोटो सहित शिकायत लोकपथ ऐप पर दर्ज कर सकते हैं। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग अनुराग सिंह ने बताया कि लोकपथ ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। नागरिक मोबाइल नंबर दर्ज कर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से अपनी प्रोफाइल और पढ़े

 516 total views

Ratlam:बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ निवेदिता शर्मा रतलाम कार्यशाला में सम्मिलित हुई

Last Updated:  गुरूवार, अगस्त 1, 2024  8:09 अपराह्न

डॉ शर्मा ने संस्थाओं का निरीक्षण किया रतलाम। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा 31 जुलाई को कार्यशाला आयोजित की गई। रतलाम के शासकीय पीएम उत्कृष्ट महाविद्यालय में आयोजित उक्त कार्यशाला में मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ निवेदिता शर्मा, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग से जुड़े मनोवैज्ञानिक डॉ गर्व जानी, जिला शिक्षा अधिकारी के सी शर्मा, महिला बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा, शिक्षा विभाग के योजना अधिकारी जितेंद्र जोशी, आईटी समन्वयक मुकेश ठन्ना, और पढ़े

 678 total views

Ratlam:कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रस्ताव पर मथूरी में मंडी के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया के आवेदन हेतु दिए निर्देश

Last Updated:  गुरूवार,   6:55 अपराह्न

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रस्ताव पर मथूरी में मंडी के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया के आवेदन हेतु दिए निर्देश रतलाम। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रस्ताव पर शहर के मध्य बनी मंडी को मथूरी में स्थानांतरित किए जाने के लिए मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल द्वारा भार साधक अधिकारी, कृषि उपज मंडी समिति रतलाम को भूमि आवंटन प्रक्रिया के आवेदन हेतु अनुमति दी है। उक्त आदेश के बाद अब स्थानीय मंडी प्रशासन, और पढ़े

 530 total views

Ratlam:आयुष विभाग के मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम 2024 का प्रथम चरण की तृतीय खुराक खिलाई गई

Last Updated:  गुरूवार,   6:21 अपराह्न

रतलाम। संचालनालय आयुष विभाग म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार जिले के मलेरिया प्रभावित अतिसंवेदनशील 6 ब्लॉक के 11 ग्रामों में मलेरिया रोग प्रतिरोधक औषधि मलेरिया ऑफ 200 का वितरण किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए शास.आयु.ओष.हतनारा के प्रभारी अनिल मेहता ने बताया कि जिलाधीश महोदय के निर्देशन में, आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा मलेरिया विभाग के संयुक्त समन्वय से दो चरणों में होने वाले इस कार्यक्रम का प्रथम चरण की तीसरी खुराक 01 अगस्त 2024 को खिलाई गई। सभी चिन्हित गांवों में होम्योपैथिक औषधि “मलेरिया ऑफ 200“ की कुल छः और पढ़े

 463 total views

Ratlam:असंगठित एवं प्रवासी श्रमिको को खाद्यान्न आवश्यकता की पूर्ति के लिए पात्रता पर्ची जारी की जाएगी

Last Updated:  गुरूवार,   5:59 अपराह्न

रतलाम। ई श्रम पोर्टल पर पंजीकृत असंगठित एवं प्रवासी श्रमिकों को पात्रता अनुसार खाद्यान्न की आवश्यकता की पूर्ति के लिए पात्रता पर्ची (राशन कार्ड) जारी किया जाएगा, इसके लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत प्राथमिकता श्रेणी में नवीन श्रेणी असंगठित एवं प्रवासी श्रमिक जोड़ी गई है इसके लिए श्रम विभाग नोडल रहेगा। इस संबंध में कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा संबंधित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले ने बताया कि श्रम विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री और पढ़े

 772 total views