Ratlam:असंगठित एवं प्रवासी श्रमिको को खाद्यान्न आवश्यकता की पूर्ति के लिए पात्रता पर्ची जारी की जाएगी

  
Last Updated:  अगस्त 1, 2024 " 05:59 अपराह्न"

रतलाम। ई श्रम पोर्टल पर पंजीकृत असंगठित एवं प्रवासी श्रमिकों को पात्रता अनुसार खाद्यान्न की आवश्यकता की पूर्ति के लिए पात्रता पर्ची (राशन कार्ड) जारी किया जाएगा, इसके लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत प्राथमिकता श्रेणी में नवीन श्रेणी असंगठित एवं प्रवासी श्रमिक जोड़ी गई है इसके लिए श्रम विभाग नोडल रहेगा। इस संबंध में कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा संबंधित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले ने बताया कि श्रम विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना संबल में पंजीकृत असंगठित श्रमिक तथा संबल योजना एवं ई-श्रम (भारत सरकार) पोर्टल पर पंजीकृत प्रवासी श्रमिक पात्र होंगे। इनमें से केवल उन्हीं श्रमिकों का पंजीयन किया जाएगा जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत वर्तमान में किसी भी श्रेणी में पात्र नहीं होने के कारण योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित है।

राशन मित्र पोर्टल पर पात्रता पर्ची संबंधी आवेदन हेतु जो दस्तावेज आवश्यक होंगे उनमें समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन पोर्टल अंतर्गत पंजीकृत समग्र परिवार आईडी एवं समस्त सदस्यों की आईडी, आवेदक सदस्य एवं परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की छाया प्रति, मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना श्रम विभाग में पंजीकृत असंगठित श्रमिक का पंजीयन प्रमाण पत्र तथा परिवार के मुखिया या किसी एक सदस्य का मोबाइल नंबर आवश्यक होगा।

आवेदक द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ ग्राम पंचायत अथवा वार्ड कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करना होगा ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय द्वारा आवेदन तथा दस्तावेजों का समुचित परीक्षण कर अपने लॉग इन से राशन मित्र पोर्टल पर दर्ज कर आवेदन को स्थानीय निकाय को अग्रेषित करना होगा। योजना में प्रति व्यक्ति 5 किलोग्राम खाद्यान्न की पात्रता होगी राशन वितरण प्रक्रिया के अंतर्गत चिन्हांकित संगठित एवं प्रवासी श्रमिकों को पी ओ एस मशीन के माध्यम से ही खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। वर्तमान में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना अंतर्गत हितग्राही को किसी भी राशन दुकान से बायोमेट्रिक सत्यापन के आधार पर राशन प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध है।

 736 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *