
कलेक्टर गाइड लाइन वर्ष 2024-25: जिला मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न
Ratlam: उपसमितियों से प्राप्त प्रस्तावो का अनुमोदन किया गया जिला मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न रतलाम। कलेक्टर गाइड लाइन वर्ष 2024-25 तैयार करने के लिए जिला मूल्यांकन समिति की बैठक विगत दिवस कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले की सैलाना, जावरा, आलोट, रतलाम उप जिला मूल्यांकन समितियों से प्राप्त प्रस्तावों का अनुमोदन जिला मूल्यांकन समिति द्वारा किया गया। तैयार की गई गाइड लाइन और प्रस्तावित दरों पर आम जनता के सुझाव आगामी 29 फरवरी तक जिला तथा उपपंजीयक कार्यालयो में प्राप्त किए जाएंगे। और पढ़े
870 total views














