Last Updated: बुधवार,
अक्टूबर 29, 2025
7:02 अपराह्न
जावरा विधायक, कलेक्टर एवं एस पी ने हेलीपैड एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया Ratlam: जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ,कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने आज शुजापुर पंचायत में मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी एवं सभी प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उनके साथ एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जावरा एसडीएम सुनील जायसवाल, तहसीलदार पारस वैश्य सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। 653 total views
Last Updated: मंगलवार,
अक्टूबर 28, 2025
9:43 पूर्वाह्न
रतलाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही — चोरी की योजना बनाते दो आरोपी गिरफ्तार, कई वारदातों का खुलासा Ratlam: पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आदतन अपराधियों, विशेषकर कंजर गिरोह के संदिग्ध मूवमेंट पर सतत निगरानी रखने के निर्देश सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (शहर) राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में और पढ़े
Last Updated: सोमवार,
अक्टूबर 27, 2025
7:56 अपराह्न
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के नवीन आवेदन लेने की प्रक्रिया पूर्णतः बंद है लाड़ली बहना योजना के संबंध में अवैध वसूली करने वालों की शिकायत दूरभाष नंबर 07422-235543 पर तत्काल करें Mandsaur: जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास बी. एल. विश्नाई द्वारा बताया गया कि मंदसौर जिले मे विगत दिनों से कुछ संगठन, यूनियन एवं अन्य लोगो द्वारा गांव एवं शहरों की माता एवं बहनों से लाड़ली बहना योजना के नवीन आवेदन फार्म भरवाने के नाम पर अवैध वसूली और पढ़े
धामनोद में फूड पॉइजनिंग से उल्टी दस्त की शिकायत पर की गई कार्यवाही Ratlam: खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि ग्राम धामनोद में दशरथ पाटीदार के घर गोद भराई कार्यक्रम में मेहमानों के लिए बनाए गए नाश्ता और भोजन खाने से फूड पॉइजनिंग से उल्टी दस्त की शिकायत मिलने पर शिकायत की जांच के लिए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा एवं तहसीलदार श्री संदीप इवने और पढ़े
Last Updated: रविवार,
अक्टूबर 26, 2025
7:52 अपराह्न
बीज निरीक्षकों की नियुक्ति Ratlam: उप संचालक उद्यान मंगल सिंह डोडवे ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन बीज नियंत्रण आदेश 1983 की धारा 12 के अंतर्गत आवश्यकता अनुसार बीज निरीक्षकों की नियुक्ति के आधार पर मध्य प्रदेश शासन कृषि विभाग की अधिसूचना के द्वारा बीज नियम 1968 की धारा 22 के अंतर्गत निर्धारित योग्यता उद्यानिक स्नातक एवं स्नोकत्तर होने से तथा संचालनालय उद्यानिकी एवं प्रक्षेण वानिकी मध्य प्रदेश भोपाल के पत्र अनुसार प्राप्त दिशा निर्देशों के पालन में विकासखण्ड अंतर्गत और पढ़े
Last Updated: शुक्रवार,
अक्टूबर 24, 2025
5:28 अपराह्न
मन की बात कार्यक्रम हेतु जिला और विधानसभा वार प्रभारी नियुक्त Ratlam: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के अति लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात”के आगामी प्रसारण के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस कार्यक्रम के जिला एवं विधानसभा वार प्रभारी नियुक्त किये है। जिला प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री महेश सोनी बनाए गए है । भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने रतलाम शहर और पढ़े
आबकारी विभाग रतलाम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान – कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, ₹75,000 की मदिरा जब्त Ratlam: कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह के निर्देशानुसार तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दकी के मार्गदर्शन में, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोहर खरे के नेतृत्व में आबकारी विभाग रतलाम की टीम द्वारा आज दिल्ली–मुंबई हाईवे सहित जिले के प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान संचालित किया गया। इस कार्यवाही के दौरान धामनोद टोल टैक्स के पास कुख्यात तस्कर पुष्कर मोंगिया पिता भरतलाल और पढ़े
Last Updated: गुरूवार,
अक्टूबर 23, 2025
8:44 अपराह्न
मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना अंतर्गत श्रमिकों की आयु गणना के लिये नवीन निर्देश Bhopal: मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना अंतर्गत श्रमिक की आयु गणना के लिये श्रम विभाग द्वारा नवीन निर्देश जारी किये गये हैं। अब आयु गणना के लिये “आधार कार्ड के आधारपर” शब्द विलोपित किया गया है। आयु के प्रमाण के लिये परीक्षा लेने वाले बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किया गया प्रमाण पत्र या अंकसूची या उस अंतिम विद्यालय द्वारा, जिसमें उसने अध्ययन किया, जारी किया गया विद्यालय और पढ़े
आज 69 और अब तक 148 कृष्णमृगों को किसानो के खेतों से पकड़ा गया shajapur: मुख्यमंत्री डॉ. Dr Mohan Yadav के निर्देशों के पालन में पश्चिमी मध्य प्रदेश के राजस्व क्षेत्र में कृष्ण मृग एवं रोजडों के खेतों को नुकसान पहुंचाने की समस्या के निदान के लिए दक्षिण अफ्रीका की कंजर्वेशन सॉल्यूशंस की टीम एवं वन विभाग की टीम द्वारा हेलीकॉप्टर और बोमा से कृष्णमृगों को पकड़ने का अभियान शुरु किया गया हैं। वनमंडलाधिकारी देवास एवं अभियान प्रभारी वीरेन्द्र सिंह और पढ़े
सतत् विकास लक्ष्य एसडीजी मूल्यांकन योजना का अनुमोदन,5 जिला चिकित्सालय में बिस्तरों की संख्या में उन्नयन एवं 810 नए पद सृजित करने की स्वीकृति,निवर्तन के लिए भूखण्ड का आरक्षित मूल्य कलेक्टर गाइडलाइन के 100 प्रतिशत क्षेत्रफल पर तय किये जाने का निर्णय,मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक गुरूवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए सहकारी बैंकों के माध्यम से शून्य प्रतिशत और पढ़े
Last Updated: बुधवार,
अक्टूबर 22, 2025
11:17 अपराह्न
गौ–शालाओं को विकसित करेंगे गौ–मंदिर के रूप में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को समर्थन मूल्य के अलावा मिलेगी अतिरिक्त राशि,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गोवर्धन पूजन Bhopal_Ratlam:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि समाज और सरकार के सहयोग से प्रदेश की गौ-शालाओं को गौ-मंदिर के रूप में विकसित किया जायेगा। गौ-शालाओं में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराईजायेंगी। गौ-शालाओं के विकास और उनके स्वावलंबन के लिये हर संभव मदद दी जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को भी प्रोत्साहित किया जायेगा। प्राकृतिक रूप से तैयार उपज पर किसानों को समर्थन मूल्य के साथ ही अतिरिक्त राशि भी प्रदान की जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि प्रदेश में गौ-शालाओं का संचालन नगरीय निकायों द्वारा सुव्यवस्थित रूप से किया जायेगा। प्रदेश में खुले में विचरण करने वाली निराश्रित गायों को पिंजरे में नहीं बल्कि गौ-शालाओं में सुरक्षित रूप से रखने के प्रबंध कर उनकी बेहतर देखभाल की जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को इंदौर जिले के हातोद तहसील के खजूरिया में नगर निगम इंदौर द्वारा स्थापित रेशम केन्द्र गौशाला में आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गोवर्धन पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गाय का दूध अमृत है। उसमें सबसे अधिक पोषक तत्व होते हैं। गाय के दूध के सेवन से बीमारियां दूर होती हैं और व्यक्ति स्वयं को स्वस्थ और आनंदित पाता है। गौ-माता दोहरा पोषण करती है। वह अपने बछड़े के पालन के साथ-साथ मानव जाति का भी पोषण करती हैं हर युग में हर आश्रम में गौ-माता पाली जाती थी और जगह-जगह गौ-पालन होता था। परम्परागत रूप से घरों में पहली रोटी गाय के लिये बनाई जाती है। बालिका महक को किया सम्मानित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम स्थल पर निर्मित किये गए गोवर्धन पर्वत की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने गोवर्धन पर्वत की साज-सज्जा कर आकर्षक स्वरूप देने वाली बालिका महक शर्मा को सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप उसे 5 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी। साथ ही उन्होंने बालिका को 11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। गौ–शाला के अखाड़े का किया अवलोकन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ-शाला में बने अखाड़े का अवलोकन किया। उन्होंने अखाड़े में कुश्ती देखी और पहलवानों का हौसला बढ़ाया और उनके साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अखाड़ों से हमारे पहलवान कृष्ण और बलराम जैसे बनेंगे। आधुनिक दौर में मेट पर कुश्तियां भी हो रही हैं, इस अखाड़े में भी मेट की व्यवस्था की जायेगी। नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि गौ-शालाओं के विकास के लिये सभी जनप्रतिनिधि भी आर्थिक सहयोग दें। उन्होंने कहा कि गौ-माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। गौ-माता की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। हम अपने बच्चों का जन्मदिन केक काटने की बजाय गौ-शालाओं की सेवा करके मनायें। उन्होंने कहा कि गोबर और गोमूत्र से गौ-शालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किये जाने की जरूरत है। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि राज्य शासन द्वारा पहले प्रति गाय के पोषण के लिये जो राशि प्रदान की जाती थी अब उसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है। इससे गौ-पालन और गौ-संवर्धन दोनों बढ़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि गौ-माता हमारी संस्कृति का प्रतीक है। रेशम केन्द्र की गौशाला को आदर्श गौशाला के रूप में स्थापित किया जायेगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि नगर निगम गौ-शाला को बढ़ाने के लिये सतत प्रयासरत है। पहले यहां पर मात्र 630 गाय थी जो आज बढ़कर 2300 से अधिक हो गई है। इस सेवा कार्य में जनता की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि गौ-शाला में नवनिर्मित हॉस्पिटल में आईसीयू सेंटर बनाया गया है, जहां बीमार गाय का ठीक से उपचार किया जाता है। स्वामी अच्युतानंद जी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गौवंश के प्रति बढ़ते प्रेम की वजह से आज प्रदेश में उज्जैन सहित ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर आदि गौ-शालाओं में जनभागीदारी के माध्यम से हजारों गायों का पालन हो रहा है। रेशम केन्द्र गौ-शाला में बाहरी प्रदेशों से आई गायों का बेहतर तरीके से पोषण किया जा रहा है। गौ-शाला में गोवंश से प्रतिदिन सौ से ड़ेढ सौ लीटर दूध उत्पादित हो रहा है। गोबर से निर्मित स्वदेशी दीयों के प्रकल्प की सराहना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम स्थल पर गोबर से स्वदेशी दीये बनाने के स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में सराहनीय कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस प्रकल्प की सराहना की। उल्लेखनीय है कि गाय के गोबर से बने स्वदेशी दीयों को दीपावली पर्व पर इंदौरवासियों का व्यापक समर्थन मिला। इस पहल के अंतर्गत लगभग दो लाख दीयों का विक्रय किया गया, जिससे स्थानीय स्वावलंबन को प्रोत्साहन मिला है। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी और सुश्री कविता पाटीदार, विधायक मधु वर्मा, रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना सतीश मालवीय, चिंटू वर्मा, श्रवण चावड़ा, सुमित मिश्र, स्वामी अच्युतानंद जी महाराज आदि मौजूद थे। 473 total views
विनिर्माण इकाइयों की संख्या 4 लाख 26 हजार पहुंची महिला नेतृत्व के स्टार्टअप 47 प्रतिशत तक बढ़ेएमएसएमई सेक्टर जीडीपी में दे रहा 30% का योगदान Bhopal: मध्यप्रदेश में निवेश मित्र नीतियों और उद्योग समर्थित प्रावधानों के परिणाम स्वरूप पिछले तीन वर्षों में विनिर्माण इकाइयों की संख्या बढ़कर 4,26,230 तक पहुंच गई है। वर्ष 2022-23 में 67332 विनिर्माण एमएसएमई पंजीकृत हुई थी 2023-24 में 89,317 और 2024-25 में 1,13,696 हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में विनिर्माण क्षेत्र में नई इकाइयों और पढ़े
Last Updated: मंगलवार,
अक्टूबर 21, 2025
6:07 अपराह्न
सागौद गौशाला में किया गया प्रतीकात्मक रूप से गोवर्धन पूजन Ratlam: पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग अंतर्गत गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का आयोजन कैबिनेट मंत्री सूक्ष्म, मध्यम, लघु उद्योग विभाग मंत्री मध्यप्रदेश शासन चैतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल ,निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मनोज शर्मा, कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम आयुक्त अनिल भाना, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव , एसडीएम शहर सुश्री आर्ची हरित, विप्लव जैन, प्रहलाद राठौड़ , विशाल शर्मा, बजरंग पुरोहित , मनोहर पोरवाल , जयवंत कोठारी, और पढ़े
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन रतलाम में पुलिस स्मृति परेड का हुआ आयोजन Ratlam: लद्दाख के ‘हॉट स्प्रिंग्स’ में 21 अक्टूबर 1959 को भारी हथियारों से लैस चीनी सैनिकों द्वारा घात लगाकर किये गए हमले में 10 पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान शहीद हो गये। तब से इन शहीदों और कर्तव्य निभाते हुए ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सभी पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने के लिए हर साल 21 अक्टूबर को ‘पुलिस स्मृति दिवस’ मनाया जाता है। और पढ़े
Last Updated: सोमवार,
अक्टूबर 20, 2025
11:15 अपराह्न
अभियान के पहले ही दिन हेलीकॉप्टर की पहली उड़ान में ही 45 कृष्णमृगों को पकड़ा गया shajapur: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मध्यप्रदेश और विशेष कर पश्चिम मध्य प्रदेश के राजस्व क्षेत्र में कृष्ण मृग एवं रोजड़ों के खेतों को नुकसान पहुंचाने की समस्या के निदान के रूप में दक्षिण अफ्रीका की कंजर्वेशन सॉल्यूशंस की टीम एवं वन विभाग की टीम द्वारा आज शाजापुर जिले के ग्राम इमलीखेड़ा में हेलीकॉप्टर और बोमा पद्धति (BomaTechnique) से कृष्णमृगों को पकड़ने और पढ़े
धराड़, बिलपांक, जमुनिया, जावरा एवं हाईवे पर संदिग्ध स्थानों पर छापामार कार्यवाही में विभिन्न ब्रांड की लगभग 35 लीटर मदिरा जब्त Ratlam: कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दकी के मार्गदर्शन में, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मनोहर खरे के नेतृत्व में आबकारी विभाग रतलाम की टीम द्वारा 18 एवं 19 अक्टूबर को धराड़, बिलपांक, जमुनिया जावरा , आलोट एवं महू- नीमच हाईवे के किनारे स्थित ठिकानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान और पढ़े
Last Updated: रविवार,
अक्टूबर 19, 2025
6:58 अपराह्न
आमजन को आयुष्मान आदि योजनाओं का लाभ दिलाने का आव्हान Ratlam: भारतीय जनता पार्टी का आज जो आधार है, वह बूथ से है। बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओ के दम से ही खड़ी है। रतलाम के देव दुर्लभ कार्यकर्ता कभी अपने काम के लिए नहीं आते, अपितु हमेशा आमजन की बात लेकर आते हैं। कार्यकर्ताओ ने राजनीति को सेवा का पर्याय बनाया है, जिससे रतलाम को देश में अलग ही स्थान मिला है। यह बात प्रदेश के सूक्ष्म लघु एवं और पढ़े
Ratlam: अमृत गार्डन में मिलेगा मेट्रो सिटी की शादी का अहसास Ratlam: रतलाम के अमृत गार्डन (Amrit Garden) में अब मेट्रो सिटी जैसी शाही शादी का अनुभव मिलेगा। शहरवासियों के लिए ‘इल्लुजन साउंड प्रूफ’ डीजे हॉल की सौगात दी जा रही है। अमृत गार्डन शुरू से ही अपने ग्राहकों की सुविधाओं और कम खर्च को ध्यान में रखते हुए हर साल नई सोच के साथ आगे बढ़ता रहा है। इस बार यह सभी सुविधाओं से सुसज्जित इल्लूजन साउंड प्रूफ डीजे और पढ़े
Last Updated: बुधवार,
अक्टूबर 15, 2025
5:36 अपराह्न
दीपावली त्यौहार पर नापतौल विभाग द्वारा दुकानों पर अपराध प्रकरण पंजीबद्ध Ratlam: कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह और नियंत्रक नापतौल म. प्र. भोपाल द्वारा उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने हेतु मिठाई, नमकीन, बर्तन, पैन्ट एवं सर्राफा व्यापारियों के नापतौल उपकरणों और पैकेज बंद वस्तुओं के निरीक्षण हेतु दिये गये निर्देश के पालन में नापतौल निरीक्षक भारत भूषण रतलाम द्वारा पाक्षिक विशेष जाँच अभियान चलाकर उपरोक्त व्यापारियों के नापतौल उपकरणों और पैकेज बंद वस्तुओं का निरीक्षण किया गया। जिसमें मै. पेंटिग हाउस (रंग पेंट और पढ़े
Ratlam: कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक संपन्न हुई । बैठक में कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग एन पी देव, उपसंचालक कृषि कल्याण विभाग श्रीमती नीलम चौहान , मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद सैलाना सहित समिति के सदस्य उपस्थिति थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि कृषकों की मांग के अनुसार नवंबर माह के दूसरे सप्ताह से रबी की सिंचाई हेतु नहरो में पानी छोड़ा जाना प्रस्तावित है। और पढ़े