एसडीएम श्री गहलोत द्वारा सनावदा, डेलनपुर, जामथुन में गिरदावरी की जांच की गई

  
Last Updated:  जनवरी 20, 2021 " 07:59 अपराह्न"

रतलाम| कलेक्टर श्री गोपालचंद्र डाड द्वारा जिले के सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया है कि कृषकों द्वारा बोए गए रकबे की गिरदावरी जांच की जाए। एसडीएम रैंडम चेक करें जिससे गुणवत्ता के साथ गिरदावरी संभव हो। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम रतलाम शहर श्री अभिषेक गहलोत द्वारा अनुविभाग क्षेत्र के ग्राम सनावदा, डेलनपुर तथा जामथुन में मौके पर जाकर गिरदावरी की जांच की गई।
    एसडीएम द्वारा जांच के दौरान सूचना तकनीक के आधुनिकतम टूल का उपयोग किया गया जिसमें शासन के किसान एप के सीमांक़ विकल्प की मदद से भूमि का सर्वे नंबर ज्ञात किया गया। पोर्टल पर सर्वे नंबर पर ग्राम पटवारी द्वारा लिखी गई फसल को देखा गया। मौके से मिलान कर सत्यापन किया गया। उल्लेखनीय है कि तकनीकी टूल उपलब्ध होने से ग्राम पटवारी के रिकॉर्ड की सहायता लिए बगैर ही गिरदावरी जांची गई। इस दौरान राजस्व निरीक्षक श्री शिवम तिवारी भी उपस्थित थे।

 1,475 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *