नगर परिषद सैलाना मैं”मिशन नगरोदय”वर्चुअल कार्यक्रम-
Last Updated: मार्च 12, 2021 " 03:53 अपराह्न"
रतलाम/सैलाना| नगरिय विकास एवं आवास विभाग के राज्य स्तरीय कार्यक्रम “मिशन नगरोदय”के वर्चुअल संस्करण का कार्यक्रम आयोजन नगर परिषद सैलाना मांगलिक भवन मोती बंगला मैं किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न प अध्यक्ष श्रीमती नम्रता जितेंद्र सिंह राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़, पार्षद श्रीमती उषा पाटीदार, श्रीमती रजनी पाटीदार,अनुकूल सोनी, हेमंत कुमावत के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम आरंभ में अतिथियों द्वारा मााँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया।। सीएमओ जी एस गुहा द्वारा आमंत्रित अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।। कार्यक्रम के प्रारंभ में ही अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम कन्या पूजन किया गया जिसके बाद कार्यक्रम विधिवत प्रारंभ हुआ । नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा आयोजितराज्य स्तरीय इस कार्यक्रम अतिथियों द्वारा चयनित हितग्राहियों को योजना के लाभान्वित पत्र भी दिए गए।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रहा।। नगर परिषद सैलाना द्वारा इस कार्यक्रम में निकाय सैलाना के विकास कार्यों का 5 वर्षीय रोड मैप भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें चालू वित्त वर्ष में किए जाने वाले कार्य एवं आगामी वर्षों में नगर विकास की कड़ी में परिषद द्वारा किए जाने वाले कार्यों का ब्यौरा भी दिया।। कार्यक्रम का संचालन विनोद पाटीदार द्वारा किया गया अंत में सीएमओ नगर परिषद सैलाना द्वारा आमंत्रित सभी सदस्यों का आभार माना गया।। नगर परिषद सैलाना द्वारा मिशन नगरोदय के कार्यक्रम में न प अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र जायसवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के किशोर पाटीदार, पूर्व पार्षद लक्ष्मी देवी बैरागी, सुरेश सोलंकी पत्रकारगण सुनील परिहार, योगेश तवर, सहित नगर परिषद सैलाना के कर्मचारी एवं सामान्यजन उपस्थित थे।।