धामनोद में रामोत्सव धूम-धाम से मनाया, भव्य भजन संध्या के साथ ही हुए धार्मिक कार्यक्रम

  
Last Updated:  अप्रैल 7, 2025 " 12:57 अपराह्न"

Ratlam: रामनवमी पर प्रभू श्री राम का जन्म उत्सव धामनोद नगर में धूम-धाम से मनाया गया, भजन गायकों ने देर रात तक शानदार भजनों की प्रस्तुतियों से भक्ति का रंग बिखेरें, सुमधुर भजनों पर श्रोताओं भी खूब आनंद लिया।
रविवार को धामनोद नगर में हिन्दू संगठन व समस्त हिन्दू समाज द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हिन्दू नववर्ष ( गुड़ी पड़वा ), रामनवमी ( रामोत्स्व ) एवं श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष में हर घर पर भगवा ध्वज लगाए गए, धामनोद नगर के दोनों और स्वागत द्वार लगाए गए तथा धामनोद नगर में सभी ने अपने – अपने घरो पर 5 दीपक लगाए गए व घर के आँगन में रंगोली बनाई गईं, एवं शाम को स्थानीय गाँधीचौक से ढोल – धमाको के साथ वाहन शोभायात्रा, प्रारम्भ हुई जो धामनोद नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए बड़ा राममंदिर पर पहुंची व महा आरती कर प्रसाद वितरित कर समापन किया गया एवं उसके पश्चात रात्री में गाँधीचौक पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।

भजन संध्या आयोजन के पूर्व श्री रामदरबार व भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्जवलित किया गया,एवं भगवा दुपट्टे से सभी का स्वागत सम्मान कर भव्य भजन संध्या का शुभारम्भ किया गया, जिसमे गायक कलाकर आकाश भंवरिया द्वारा- “कीजो केसरी के लाल”, “मेरी झोपडी के भाग आज खुल जाएंगे” “मेरे भारत का बच्चा बच्चा जय जय श्री राम बोलेगा” भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं प्रसन्न परसाई द्वारा- “लाल लंगोटो हाथ मे सोटो- साँवरिया सेठ देदे..”- “हल्दी घाटी मे समर लड़ियो..” द्वारा प्रभु श्री राम जी के दरबार में भजनो पर अपनी सुमधुर आवाज में प्रस्तुति दी गईं व समापन में प्रभु श्री रामजी, श्री हनुमान जी व भारतमाता की महा आरती कर प्रसाद वितरित की गईं, भजन संध्या के साथ सभी कार्यक्रम सफलता पूर्वक संम्पन्न हुए । जिसमे धामनोद नगर के हिन्दू संगठन के सभी कार्यकर्ता, मातृशक्ति – दुर्गावाहिनी बहने एवं समस्त हिन्दू समाजजन का सहयोग तथा उपस्थिति रही।

 870 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *