रतलाम: ग्रीष्मकाल में पानी की उपलब्धता का आकलन करें और कार्य योजना बनाएं , कलेक्टर श्री डाडा ने दिए निर्देश

  
Last Updated:  अप्रैल 5, 2021 " 08:58 अपराह्न"

रतलाम| कलेक्टर श्री गोपालचंद्र डाड ने कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित समयावधि पत्र समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि जिले में पानी की उपलब्धता का आकलन करें तथा मई, जून माह में नागरिकों को पेयजल की दिक्कत न हो यह सुनिश्चित करें। जिले का जल स्तर कितना कम हुआ है उस अनुसार कार्य योजना बनाएं। पेयजल परिवहन के लिए अभी से कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। जल के वैकल्पिक स्त्रोत एवं अतिरिक्त व्यवस्था के लिए तैयार रहें।
उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों को इस बाबत समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती मीनाक्षीसिंह, एडीएम श्रीमती जमुना भिड़े, एसडीएम रतलाम शहर श्री अभिषेक गहलोत, रतलाम ग्रामीण श्री एम एल आर्य सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री डाड ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिदिन उपार्जन केंद्रों पर होने वाली खरीदी की जानकारी देना सुनिश्चित करें। खाद्यान्न भंडारण की भी पर्याप्त व्यवस्था करें। उन्होंने खाद्यान्न वितरण व्यवस्था और अन्नोत्सव के तहत वितरित राशन की मानिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कितने लोगों को राशन सामग्री प्रदान की जा रही है यह व्यवस्था सुनिश्चित करें।
महिला बाल विकास विभाग अधिकारी को उन्होंने निर्देश दिए कि कुपोषण के लिए जिले में किए जा रहे हैं कार्यों को मॉनिटर करें। आंगनबाड़ियों में जो व्यवस्थाएं की जा रही है उस पर निगरानी रखें और सेहत की बगिया और पोषण वाटिका के माध्यम से जो प्रयास किए जा रहे हैं इसे और अधिक बढ़ाएं। उन्होंने सैलाना एसडीएम को निर्देशित किया कि वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अमान्य दावों के पुनरीक्षण की कार्यवाही को त्वरित गति से किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र दिया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में नगर निगम, पंजीयन विभाग, उद्योग विभाग, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा एवं अन्य विभागों से संबंधित बिंदुओं पर भी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

 1,025 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *