कोरोना बुलेटिन: मध्यप्रदेश के 52 में से 39 जिलों में हालात गंभीर, 7 जिलों के नागरिक खतरे में

  
Last Updated:  अप्रैल 5, 2021 " 10:02 अपराह्न"

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर तेज़ रफ़्तार से बढ़ रही है। प्रदेश के 52 में से 39 जिलों में हालात गंभीर हो गए हैं। इन सभी जिलों में 100 से ज्यादा एक्टिव केस मौजूद हैं। जबकि 7 जिलों में आम नागरिक खतरे में है। यहां 500 से ज्यादा एक्टिव केस है। 15 लोगों की मौत के साथ आज की सरकारी रिपोर्ट में 3398 नागरिकों को पॉजिटिव बताया गया है। पॉजिटिविटी रेट आज भी लगभग 11% रही। निश्चित रूप से यह खतरनाक है।

मध्यप्रदेश कोरोना समाचार 5 अप्रैल 2021

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 05 अप्रैल 2021 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में:- 31389 सैंपल की जांच की गई।240 सैंपल रिजेक्ट हो गए।27991 सैंपल नेगेटिव पाए गए।3398 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। 10.8% आज का पॉजिटिविटी रेट।15 मरीजों की मौत हो गई।2064 मरीज डिस्चार्ज किए गए।मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 310249मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 4055 मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 283540आज दिनांक 05 अप्रैल 2021 को संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 22654

कोरोना बुलेटिन

इंदौर भोपाल जबलपुर के बाद आज ग्वालियर भी 100 का आंकड़ा पार कर गया। ग्वालियर में 146 पॉजिटिव मिले हैं। उज्जैन लगातार गंभीर स्थिति में बना हुआ है। एक्टिव केस की संख्या 936 हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फेस मास्क के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। भोपाल जिला प्रशासन ने निर्देशित किया है कि सरकारी रिपोर्ट में श्मशान घाट एवं कब्रिस्तान में होने वाले अंतिम संस्कारों की संख्या भी शामिल की जाएगी। कोविड-19 के कारण एमपी बोर्ड ने 10वीं हाई स्कूल एवं 12वीं हाई सेकेंडरी स्कूल की प्री बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी।

 2,531 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *