मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की घोषणा-

  
Last Updated:  नवम्बर 23, 2021 " 06:51 अपराह्न"

भोपाल। मध्यप्रदेश विधान सभा सचिवालय द्वारा शीतकालीन सत्र की घोषणा कर दी गई है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र दिनांक 20 दिसंबर से 24 दिसंबर तक मात्र 5 दिनों के लिए आयोजित होगा। 

मध्य प्रदेश की 15वीं विधानसभा का यह दसवां सत्र है। विधान सभा की बैठक सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होगी और शाम 5:00 बजे तक चलेगी। इस बीच डेढ़ घंटे का लंच भी होगा। इस सत्र में गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों तथा संकल्पों के लिए दिनांक 24 दिसंबर को अंतिम ढाई घंटे निर्धारित किए गए हैं। 

सचिवालय की ओर से बताया गया है कि स्थगन प्रस्ताव की सूचनाएं, ध्यानाकर्षण की सूचनाएं, नियम 267 क के अधीन सूचनाएं और मंत्रिपरिषद में अविश्वास की सूचनाएं दिनांक 14 दिसंबर ऑफिस टाइम में विधान सभा सचिवालय में प्राप्त की जाएंगी।

 582 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *