टीकाकरण: अधिक से अधिक आमजन वैक्सीन लगवाएं प्रशासन की अपील

  
Last Updated:  अप्रैल 18, 2021 " 09:20 अपराह्न"

प्रतिकात्मक फोटो

रतलाम/सैलाना| कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन द्वारा टीकाकरण अभियान युध्द स्तर पर शुरू किया जा रहा है किंतु इस गंभीर महामारी में भी टीकाकरण का दुष्प्रचार के चलते क्षेत्र के नागरिकों की उदासीनता देखीं जा रहीं हैं | टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं सैलाना प्रशासन के अधिकारी गण पहाड़ी क्षेत्र के गांव-गांव मजे ले मजे ले घूम घूम कर आमजन को इस महामारी से बचाव हेतु टीके लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं निवेदन भी कर रहे हैं। यह स्थानीय प्रशासन का ही बेहतर कार्य व्यवस्था का परिणाम है कि सैलाना ब्लाक को पर्याप्त vaccine मिल रही है ।लेकिन प्रशासन और स्थानीय टीम के द्वारा घर घर जाकर जागरूक करने पर भी और दुर दराज की जगहों पर टीकाकरण केंद्र प्रारंभ कर देने के बावजूद बहुत कम लोग टीके लगाने आ रहे हैं। कई centre पर तो पूरे दिन प्रयास करने पर भी एक भी टीका नहीं लग पाता है। ऐसे में परिणाम न आने पर टीम का मनोबल भी प्रभावित हो रहा है। सैलाना तहसीलदार संतोष रतनाकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करी जिसमें एसडीएम सुश्री कामिनी ठाकुर एवं तहसीलदार श्री रतनाकर ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील करी है कि सभी ग्रामीण जन अपने अपने क्षेत्र के नजदीक टीकाकरण केंद्र में जाकर टीका अवश्य लगवाने तथा स्वयं को एवं अपने परिवार को इस महामारी से बचावे।

19 अप्रैल 2021 को सैलाना क्षेत्र में इन केन्द्रों पर होगा टीकाकरण

 1,028 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *