रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बेटियां, जिन्हें दी गई कोरोना वैक्सीन

  
Last Updated:  अगस्त 11, 2020 " 08:04 अपराह्न"

Russia Covid-19 Vaccine: कोरोना वायरस महामारी के बीच रूस ने दुनिया की पहली कोरोना वायरस वैक्‍सीन को मंजूरी दे दी है। इसे गामलेया रिसर्च इंस्टिट्यूट ने एडेनोवायरस को बेस बनाकर यह वैक्‍सीन तैयार की है। उन्होंने यह भी कहा कि इस वैक्सीन का डोज उनकी एक बेटी को भी दिया गया है।

navbharat times

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने ऐलान किया है कि उनके देश ने दुनिया की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन को बना लिया है। उन्‍होंने कहा कि रूस के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने इस कोरोना वायरस वैक्‍सीन को अपनी मंजूरी दे दी है। राष्‍ट्रपति पुतिन ने यह भी बताया कि उनकी एक बेटी को यह टीका लगाया जा चुका है। जो अब स्वस्थ महसूस कर रही है। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि उनकी किस बेटी को वैक्सीन का डोज दिया गया है।

​पुतिन की एक बेटी को भी लगी वैक्सीन

पुतिन ने कहा कि इस वैक्सीन के ट्रायल के दौरान उनकी एक बेटी ने भी हिस्सा लिया। पहले चरण के वैक्सीनेशन के बाद उसके शरीर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था, जबकि अगले दिन यह 37 डिग्री सेल्सियस हो गया था। वैक्सीन ने दूसरे चरण के बाद उसके शरीर का तापमान थोड़ा बढ़ा लेकिन बाद मे सब ठीक हो गया। वह अब अच्छा महसूस कर रही है।

 2,157 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *