दुल्हे की शेरवानी खरीदने आए सात बारातियों सहित 24 लोगो को 3 घंटे अस्थाई जेल में रखा-

  
Last Updated:  अप्रैल 21, 2021 " 04:56 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना| कोरोना संक्रमण के चलते जिले मे लाकडाऊन लगा हुआ है प्रशासन ने फालतू आवाजाही पर प्रतिबन्ध लगा रखा है। इसके बाद भी कुछ लोग बाजार मे अनावश्यक कारणो से आ रहे है।
कुछ दुकानदार भी चुपके-चुपके सामान बेच रहे हैं। बुधवार को सैलाना के नायब तहसीलदार अरुण चंद्रवंशी, पटवारी विश्वास मेहता और एस आई मनोज पाटीदार के नेतृत्व मे राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सैलाना नगर में बस स्टैंड के पास स्थित मल्टी में संचालित कपडे की दुकान पर अचानक पहुंच कर कारवाई की। बिल्डिंग के नीचे चल रही महाराणा प्रताप कलेक्शन नामक दुकान पर निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि दुकानदार विजेंद्र सिंह पिता ईश्वर सिंह जादौन एक दुल्हे को शेरवानी और दुल्हे का सूट दिखा रहा था। दुल्हे के साथ बगैर मास्क के आए 7 बाराती भी दुल्हे को सूट दिलाने लाए थे। इसके अलावा दुकान मे अन्य 2 व्यक्ति भी मौजूद थे। अचानक दुकान मे टीम के पहुंचने पर बाराती दुकान छोड कर भागने लगे और दुकानदार भी कान पकड कर माफी मांगने लगा। टीम ने दुल्हे सहित सभी बारातियों को थाने पहुंचाया और 3 घंटे तक सभी को अस्थाई जेल में रखा कर सभी पर चालानी कारवाई की।

वहीं थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर द्वारा पुलिस टीम के साथ सैलाना में पैदल मार्च कर lockdown प्रशासन के निर्देशो का उलंघन करने वाले व्यक्तियों पर चालानी कार्रवाई कर समझाइश दी गई, थाना प्रभारी द्वारा आमजनों से की है कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करें और बगैर मास्क एवं बगैर कारण के बाजार में नहीं घूमें, व्यापारी भी नियमों का पालन करें और प्रशासन को सहयोग करें, अन्यथा प्रशासन के दिशानिर्देश का उलंघन करने वालों पर कार्रवाई की जावेगी| सैलाना प्रशासन द्वारा आज कुल 24 लोगो पर कारवाई की गई है|

सैलाना नगर में अनावश्यक घूमने एवं कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की गई

 3,451 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *