सैलाना: ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस
Last Updated: अगस्त 15, 2021 " 09:58 पूर्वाह्न"
ad
सैलाना : ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस
पुलिस थाना परिसर सैलाना में ध्वजारोहण
रतलाम/सैलाना (सुनील परिहार )| 75 वा स्वतंत्रता दिवस पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत मनाए गए स्वतंत्र दिवस कार्यक्रम में लोगों के मन में भारी हर्ष उल्लास रहा। सैलाना नगर में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही जहां विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
ad
नगर परिषद सैलाना मैं अध्यक्ष श्रीमती नम्रता जितेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा झंडा वंदन किया गया कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधि पत्रकार गण गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बस स्टैंड चौराहे पर विधायक हर्ष विजय गहलोत द्वारा झंडा वंदन किया गया, कृषि अनुविभागीय कार्यालय पर अनुविभागीय अधिकारी श्री मंडलोई किया गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व्यावसायिक परिसर में भाजपा मंडल सैलाना द्वारा पूर्व विधायक संगीता चारेल मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़ व अन्य पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में झंडा वंदन हुआ, एसडीएम कार्यालय सैलाना पर एसडीएम सैलाना कामिनी ठाकुर द्वारा झंडा वंदन किया गया ,ग्राम पंचायत दिलों की खेड़ी में सरपंच श्रीमती कंचन प्रकाश कटारा द्वारा झंडा वंदन किया गया, जल संसाधन विभाग मैं कार्यालय प्रमुख सत्येंद्र यादव द्वारा झंडा वंदन किया गया, वन विभाग कार्यालय में डिप्टी रेंजर द्वारा झंडा वंदन किया गया, एसडीओपी कार्यालय एसडीओपी सैलाना संदीप निकवाल वाल द्वारा झंडा वंदन किया गया पुलिस थाना सैलाना में उप निरीक्षक मनोज पाटीदार द्वारा झंडा वंदन किया गया, इसी प्रकार जनपद पंचायत सैलाना कार्यालय में सीईओ बलवंत राय द्वारा शासकीय कन्या विद्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग विद्युत मंडल कार्यालय शासकीय महाविद्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदि स्थानों पर कार्यालय प्रमुख द्वारा झंडा वंदन किया गया|
ad
खबर का दिखा असर,,, गत राष्टिय पर्व पर बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया ने अपने कार्यालयों पर ध्वजारोहण ही नही किया था वही एक कार्यालय पर तिरंगा लहराने में नियमों का पालन नहीं हुआ था जिससे हमारे द्वारा खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया जाकर उच्च अधिकारीयों के संज्ञान में लाया गया था , जिसका असर यह हुआ है कि दोनों बैंक संस्थानों पर इस बार तिरंगा भी लहराया है और उक्त शासकीय कार्यालयो पर नियमोें का पालन भी हुआ है|