Ratlam: कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया

  
Last Updated:  मई 13, 2024 " 01:43 अपराह्न"

रतलाम। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम द्वारा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 24 के अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 77 ग्राम डेलनपुर का निरीक्षण किया गया, इस दौरान पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा भी साथ थे।

कलेक्टर ने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 24 के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 220 रतलाम शहर के मतदान केंद्र क्रमांक 73 तथा 75 पलसोड़ा में मतदान का निरीक्षण किया। प्रातः 11:30 बजे तक दोनों मतदान केंद्रों पर लगभग 40% मतदान हो चुका था।

कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने रतलाम गुरु तेग बहादुर स्कूल में बनाए गए आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 32 तथा 33 का निरीक्षण किया, प्रातः 11:00 बजे तक यहां पर लगभग 31% मतदान हो चुका था।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा रतलाम शहर के मतदान केंद्र क्रमांक 152 का निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने रतलाम में मतदान केंद्र क्रमांक 152 पर सपत्नीक मतदान किया।

लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत मतदान केंद्रों पर कलेक्टर श्री बाथम की पहल पर स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा गर्मी के दृष्टिगत मतदाताओं के लिए आम रस, ठंडाई इत्यादि की व्यवस्था की गई है, चित्र रतलाम के लायंस हॉल स्थित मतदान केंद्र का।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 648 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *