500 से कम जनसंख्या वाले 283 ग्राम चयनित ओडीएफ से होंगे ओडीएफ प्लस

  
Last Updated:  अगस्त 16, 2021 " 07:57 अपराह्न"

500 से कम जनसंख्या वाले 283 ग्राम चयनित
ओडीएफ से होंगे ओडीएफ प्लस

रतलाम|जिले के जनपद पंचायत सैलाना के ग्राम अब ओडीएफ प्लस घोषित होंगे। जिले के इन ग्रामों को ओडीएफ घोषित किया गया था, अब इन ग्रामों को ओडीएफ प्लस घोषित करने की तैयारी की जा रही है। जिले में 500 से कम जनसंख्या वाले 283 ऐसे ग्रामों का चयन किया गया है।

सीईओ ज़िला पंचायत श्रीमती मीनाक्षी सिंह द्वारा इन ग्रामों को ओडीएफ प्लस किये जाने हेतु सैलाना विकासखंड के ग्रामों का भ्रमण कर कार्यो की समीक्षा एवम ग्रामीणों से चर्चा गई। ग्राम सुंडी, दौलतपुरा, जामुखुड़ी, शिवजी का टापरा, राजपुरा, धनजी का टापरा सहित इन चयनित ग्रामों में कचरा प्रबंधन एवं गंदे पानी के निपटान हेतु विभिन्न कार्य किए जाएंगे।

 460 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *