रतलाम : लॉकडाउन में ढील दी, नगर निगम सीमा को छोडकर जिले में समस्त दुकानें खुलेगी,हेयर सैलून, ब्यूटी पार्लर, पान गुटके की दुकानें बन्द रहेंगी-

  
Last Updated:  मई 10, 2020 " 04:56 अपराह्न"

रतलाम,10 मई 2020(स्पष्ट खबर) रतलाम जिला प्रशासन ने जिले में जारी लॉकडाउन के प्रतिबन्धों में और ढील दी है, जिले में अब सभी दुकानें खुल सकेगी, ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानें सुबह 7:00 से दोपहर 3:00 बजे तक खुलेगी, वहीं नगरीय निकायों की दुकानें प्रातः 9: बजे से शाम 5:00 बजे तक खुल सकेगी, लेकिन हेयर सैलून और पान गुटखें की दुकानें बन्द रहेगी। रतलाम नगर निगम सीमा क्षेत्र में प्रतिबन्ध जारी रहेंगा,
अपर जिला दण्डाधिकारी जमुना भिडे ने लॉकडाउन में ढील दिए जाने के आदेश जारी किए हैं, एडीएम श्रीमती भिडे के आदेश में रतलाम नगर निगम सीमा के भीतर प्रतिबन्धों से छूट नहीं दी गई है, रतलाम नगर निगम सीमा के अलावा जिले के अन्य नगरीय निकायों में अब सभी प्रकार की दुकानें खोली जा सकेगी,लेकिन हेयर सैलून,ब्यूटी पार्लर, सपॉ और पान गुटखे की दुकानों पर प्रतिबन्ध जारी रहेगा। नगरीय निकायों में दुकानें खोलने का समय प्रात: 7:00 बजे से 5:00 बजे तक रहेगा,
इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों मे भी पान गुटखा और हेयर सैलून के अलावा सभी प्रकार की दुकानें प्रात: 9:00 बजे से 3:00 बजे तक खोली जा सकेगी,
इस प्रकार जिला प्रशासन के आदेशानुसार यह जििले में चाय,नाश्ते इत्यादि की दुकानें,होटल व रेस्टोरेन्ट इत्यादि भी खोले जा सकेंगे, आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा और साथ ही मास्क अनिवार्य रुप से पहनना होगा,

 4,401 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *