रतलाम: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सैलाना में रिक्त सीटों पर आवेदन की अंतिम तिथि 5 सितम्बर
Last Updated: अगस्त 27, 2021 " 08:26 अपराह्न"
ad
रतलाम: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सैलाना में रिक्त सीटों पर आवेदन की अंतिम तिथि 5 सितम्बर
रतलाम|एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सैलाना में सत्र 2021-22 में संस्था मे कक्षा 10 वीं, 11 वीं की रिक्त सीटों पर आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं जिसके माध्यम से संस्था में प्रवेश लिया जा सकता है। प्रवेश
प्रक्रिया की अंतिम तिथि 5 सितम्बर है। प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय श्री लखनलाल शास्त्री ने बताया कि रिक्त सीटें कक्षा 10 वीं में 1 सीट, कक्षा 11 वीं में 15 तथा कक्षा 12 वीं 23 सीट है। उक्त सीटों पर प्रवेश हेतु अनुसूचित जनजाति के ऐसे विद्यार्थी जिनके द्वारा पिछली कक्षा सीबीएसई बोर्ड से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो, वे आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड से उत्तीर्ण विद्यार्थी के आवेदन प्राप्त नहीं होने की स्थिति में रिक्त सीटों पर मध्यप्रदेश बोर्ड से उत्तीर्ण विद्यार्थी प्रवेश मेरिट या स्थानीय स्तर पर परीक्षा जो कि आवेदनों की संख्या पर निर्भर करेगी, के माध्यम से भरे जाएंगे। उक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन 5 सितम्बर तक संस्था एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यलय सैलाना में जमा कर सकते हैं।