जो अकादमी रिजल्ट नहीं देगी उसे बंद किया जायेगा – मंत्री श्रीमती सिंधिया

  
Last Updated:  सितम्बर 8, 2021 " 08:02 अपराह्न"

सीधी। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा है कि प्रदेश में विभिन्न अकादमी ऑफ एक्सीलेंस संचालित हैं। वर्तमान में प्रदेश के खिलाड़ी न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल हुए हैं। अगर किसी भी खेल अकादमी से हमें राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी नहीं मिल रहे हैं तो ऐसी अकादमी का औचित्य नहीं है। ऐसी अकादमी को बंद किया जायेगा। खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया मंगलवार को टीटी नगर स्टेडियम में हॉकी अकादमी की समीक्षा कर रही थीं।
   खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने ग्वालियर स्थित हॉकी अकादमी की समीक्षा में कहा कि प्रदेश के सभी अकादमी में रहने वाले खिलाडि़यों की डिजिटलाइज्ड मेडिकल फाइल बनाई जाएगी। हर अकादमी के प्रत्येक खिलाड़ी का ब्लड टेस्ट किया जायेगा। उनकी फाइल बनाई जायेगी जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी की पर्सनल प्रोफाइल जैसे ब्लड ग्रुप, ब्लड टेस्ट की रिपोर्टस, कितने बच्चें कोरोना पॉजिटिव हुए हैं उनकी इन्ज्योरी आदि मेनटेन किया जायेगा।
   मंत्री श्रीमती सिंधिया ने ग्वालियर महिला हॉकी अकादमी के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने पॉवर प्वाइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से अकादमी में चल रहे निर्माण कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण गुलशन बामरा, नवागत खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता और हॉकी प्रशिक्षक परमिंदर सिंह उपस्थित थे।

 472 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *