रतलाम: तीनों दोस्तों ने एक साथ आईटीआई उत्तीर्ण की और एक साथ रोजगार भी मिल गया

  
Last Updated:  अक्टूबर 8, 2021 " 05:39 अपराह्न"

रतलाम। रतलाम आईटीआई परिसर से गुरुवार को सुजुकी मोटर्स के गुजरात स्थित प्लांट के लिए चयनित 32 युवा खुशी-खुशी अपने जॉब पर रवाना हुए। इनमें रतलाम जिले के कोमल भाटी, शुभम जटिया तथा मिट्ठूसिंह भी शामिल है। तीनों दोस्तों ने एक साथ आईटीआई उत्तीर्ण की है और अब तीनों को एक साथ रोजगार भी मिल गया है। वे बहुत खुश हैं कि साथ-साथ आईटीआई उत्तीर्ण की ओर साथ-साथ जॉब पाने का अवसर भी मिल गया, वहां साथ रहकर अच्छा कार्य करेंगे।

शुभम जटिया जिले के सुखेड़ा ग्राम के रहने वाले हैं उन्होंने फिटर ट्रेड में 2 वर्षीय कोर्स रतलाम आईटीआई से उत्तीर्ण किया। उनके साथी कोमल भाटी अंबेडकर नगर कॉलोनी रतलाम के रहने वाले हैं। उन्होंने भी फिटर ट्रेड मैं आईटीआई की है। उनके एक और साथी मिट्ठूसिंह जो रतलाम जिले के ताल के रहने वाले हैं, उन्होंने इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई किया है। तीनों दोस्त वर्ष 2018 में आईटीआई करके रोजगार के लिए प्रयास कर रहे थे। उनको सुनहरा अवसर मिला जब कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम द्वारा विगत दिनों रतलाम आईटीआई परिसर में रोजगार मेला आयोजित कराया गया। इस दौरान सुजुकी मोटर्स द्वारा तीनों दोस्तों को अपने गुजरात हंसलपुर स्थित प्लांट के लिए चयनित किया गया। तीनों दोस्त गुरुवार को कंपनी द्वारा भेजी गई बस से प्लांट पर जॉब के लिए रवाना हो गए। प्रत्येक युवा को 20 हजार 100 रुपए प्रति माह की जॉब मिली है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को धन्यवाद देते हैं जिनके द्वारा प्रदेश के युवाओं को सशक्त रूप से रोजगार के अवसर मुहैया कराए जा रहे हैं।

 531 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *