इंदौर आसपास के 6 जिलों में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा
Last Updated: अप्रैल 1, 2020 " 08:10 अपराह्न"
भोपाल। स्वच्छता के मामले में मध्य प्रदेश का गौरव रहे इंदौर शहर में कोरोना वायरस का बेहद खतरनाक स्तर तक संक्रमण फैल जाने के बाद आसपास के 6 जिलों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज की लैब में आसपास के जिलों में संक्रमण के संदिग्ध मरीजों के सैंपल कलेक्ट किए गए।
किस जिले में कितने लोग कोरोना वायरस के संदिग्ध
इंदौर के आसपास धार में 5, देवास में 6, शाजापुर में 2, मंदसौर में 5, बुरहानपुर में 5, और खरगोन में 9 लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण पाए गए हैं। इन सभी के सैंपल कलेक्ट करके जांच के लिए महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। इंदौर के अस्पतालों में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित 32 मरीजों में 24 के स्वास्थ्य में सुधार बताया गया है जबकि 8 मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है।
इंदौर के रानीपुरा से फैला संक्रमण
इंदौर शहर के रानीपुरा क्षेत्र में सबसे ज्यादा संक्रमण पाया गया है। यहां एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है जबकि 17 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या और ज्यादा हो सकती है। यह इंदौर का एक ऐसा क्षेत्र है जहां कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच नहीं कराई जा रही है। इस इलाके के संक्रमित लोग जितने भी क्षेत्रों में लोगों के संपर्क में आए, उन सभी में संक्रमण की संभावनाएं सबसे ज्यादा है।