रतलाम : ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचा कोरोना, रविवार को मिले अलग-अलग क्षेत्रों में 11 पॉजिटिव केस-
Last Updated: अगस्त 2, 2020 " 10:05 अपराह्न"
रतलाम: 02 अगस्त 2020 (स्पष्ट खबर)| जिले में कोरोना वायरस अब रतलाम के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच चूका है। रक्षाबंधन त्यौहार के एक दिन पूर्व जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से 11 कोरोना संकर्मित मरीज मिल चुके है।
जानकारी के अनुसार जीएमसी की लैब से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार रतलाम के जवाहर नगर के 54 वर्षीय पुरुष, डीआरपी लाइन के 37 वर्षीय पुरुष, राम रहीम नगर के 50 वर्षीय पुरुष, बिचला वास के 43 वर्षीय पुरुष ,जावरा सिविल हॉस्पिटल रोड के 65 वर्षीय पुरुष, ग्राम पलसोड़ा के 50 वर्षीय पुरुष ,धामनोद में गोरा गली के पीछे(सदर बाजार) के 32 वर्षीय पुरुष, ताल के एमपीबी रोड के 36 वर्षीय पुरुष तथा सरदार पटेल मार्ग के 32 वर्षीय 29 वर्षीय तथा 42 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव मिले है।
धामनोद के 32 वर्षिय पुरुष का सैंपल पॉजिटिव मिलने पर राजस्व अमला, स्वास्थ्य अमला, नगर परिषद अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुँचे तथा पॉजिटिव 32 वर्षिय पुरुष को एम्बुलेंस से सेंटर पर पहुचाये गए हैं वहीं पॉजिटिव 32 वर्षिय पुरुष जिस मकान में निवासरत थे वह मकान नगर परिषद सीएमओ लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा सील कराया गया है तथा पूरे वार्ड को सैनिटाइज किया गया है,
जहां जिले में अभी कोरोना के 427 मरीज सामने आ चुके है। वही अब 350 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके है। 10 कोरोना मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार जिले में 67 कोरोना मरीज एक्टिव है।