PM Surya Ghar Yojana: सैलाना में पोस्ट आफिस के कर्मचारी ने घर घर जाकर सर्वे किया

  
Last Updated:  मार्च 3, 2024 " 07:12 अपराह्न"

PM Surya Ghar Yojana: सैलाना में पोस्ट आफिस के कर्मचारी ने घर घर जाकर सर्वे किया

(sunil Parihar sailana)
रतलाम/सैलाना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षि योजना सूर्य घर योजना (PM Surya Ghar Yojana) जिसके माध्यम से घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करना है। योजना की जानकारी और योजना से जुड़ने के लिए पंजीयन इत्यादि का कार्य ग्रामीण अंचलों में पोस्ट आफिस के जरिए किया जा रहा है। रतलाम जिले के सैलाना पोस्ट आफिस के अधिकारी आर सी बसेर ने जानकारी दी है कि इस योजना के बारे में आम नागरिकों को जानकारी और सर्वे के लिए सैलाना पोस्ट आफिस के कर्मचारी रविवार अवकाश के दिन भी कार्य कर रहे हैं। इस योजना से जुड़ जाने पर लोगो को भारी भरकम लाइट बिल, लाइट आने जाने के झंझट से मुक्ति जेसे कई लाभ मील सकेगे। योजना के लिए मोबाइल नंबर,बिजली का बिल पक्की छत होना अनिवार्य है।इस योजना से प्रति माह 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिल सकेगी।शासन द्वारा हितग्राहियों को सब्सिडी भी दी जावेगी। अन्य जानकारी के लिए आमजन कार्यालय में सैलाना पोस्ट आफिस पर संपर्क कर सकते हैं।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 851 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *