Pakistan: शहबाज शरीफ फिर बने पाकिस्तान के पीएम, पीटीआई के उमर अयूब खान को हराया
Last Updated: मार्च 3, 2024 " 04:09 अपराह्न"
Pakistan: शहबाज शरीफ फिर बने पाकिस्तान के पीएम, पीटीआई के उमर अयूब खान को हराया
Pakistan New Prime Minister: शहबाज शरीफ एक बार फिर पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री (Prime minister) बन गए हैं। रविवार (3 मार्च 2024) को उन्हें वोटिंग के बाद PM चुन लिया गया।
शहबाज शरीफ ने शनिवार (2 मार्च) को प्रधानमंत्री पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। वोटिंग से पहले ही आंकड़े पीएमएल-एन के हक में थे और माना जा रहा था कि शहबाज शरीफ के हाथों में एक बार फिर से देश की कमान आएगी उनके खिलाफ जेल में बंद इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेता उमर अयूब खान ने पीएम पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था।
सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह- पीएमएल-एन ने पीपीपी और एमक्यूएम के साथ गठबंधन में सरकार बनाई है। आप को बतादे की शहबाज शरीफ, पाकिस्तान(Pakistan) के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं। शहबाज शरीफ अप्रैल 2022 से अगस्त 2023 तक भी पाकिस्तान के Prime Minister रह चुके हैं। उस वक्त भी उन्होंने पीपीपी के साथ गठबंधन में सरकार चलाई थी। शहबाज शरीफ को पीएम चुने जाने के लिए 336 सदस्यों वाली सीनेट में 169 वोट चाहिए थे, जिन्हें शहबाज शरीफ ने आसानी से जुटा लिया। पीटीआई समर्थक सीनेटर्स की संख्या 102 थी। शहबाज शरीफ का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को राष्ट्रपति भवन में होगा।