Ratlam: प्रेस क्लब सैलाना का दशहरा मिलन समारोह स्थानीय आयोजित, सुरेश मालवीय बने प्रेस क्लब अध्यक्ष

  
Last Updated:  अक्टूबर 13, 2024 " 04:35 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना। प्रेस क्लब सैलाना का दशहरा मिलन समारोह स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र त्रिवेदी,मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार विमल कटारिया,तथा विमल मांडोत थे। प्रेस क्लब सैलाना के दशहरा मिलन कार्यक्रम में सर्व सम्मति से सुरेश मालवीय को प्रेस क्लब सैलाना का अध्यक्ष बनाया गया।

थाना प्रभारी अयूब खान और सीएमओ अनिल जोशी का सम्मान किया- प्रेस क्लब सैलाना के दशहरा मिलन कार्यक्रम में नव नियुक्त प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेश मालवीय और उपस्थित पत्रकारों ने सैलाना से स्थानांतरित हुए पूर्व थाना प्रभारी अयूब खान, नगर परिषद सीएमओ अनिल जोशी का शाल श्रीफल और प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीओपी पुलिस नीलम बघेल भी विशेष रूप से उपस्थित रही।
प्रेस क्लब सैलाना के दशहरा मिलन कार्यक्रम में पत्रकार सुनिल सिंह परिहार, संजय शर्मा,बुरहान लुकमानी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
प्रेस क्लब सैलाना के दशहरा मिलन कार्यक्रम में पत्रकार मनोज भंडारी, नितेश राठौड़, कृष्ण मालवीय,निखिल माहेश्वरी,धर्मेंद्र मालवीय, कृष्णा राठौड़,सहित अन्य उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन कांतिलाल राठौड़ ने किया तथा आभार संजय शर्मा ने व्यक्त किया।

 522 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *