Ratlam: धामनोद में निकाय कार्यालय परिसर से अतिक्रमण हटाने एवं स्वागत द्वार बनवाने हेतु ज्ञापन सौंपा
Last Updated: जनवरी 31, 2025 " 12:00 अपराह्न"
Ratlam_ Dhamnod: कार्यालय नगर परिषद परिसर में मुख्य गेट के पास से अतिक्रमण हटाने , स्वागत द्वार बनवाने तथा निकाय का रिकार्ड दुरुस्त करने को लेकर नागरिकों ने मुनपा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण इस हद तक बढ़ गया है कि अब शासकीय कार्यालय परिसर भी सुरक्षित नहीं है। खास बात तो यह है कि जो विभाग अतिक्रमण हटाने के लिए सक्षम विभाग हैं उनके कार्यकाल परिसर भी सुरक्षित नहीं हो कर अतिक्रमण से जकड़े हुए हैं। कुछ ऐसा ही मामला रतलाम जिले के धामनोद निकाय में प्रकाश में आया है। बुधवार को बड़ी संख्या में नागरिकों ने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर नगर परिषद सीएमओ पुजा गोयल को ज्ञापन सौंपा,
ज्ञापन में मांग की गई कि नगर परिषद कार्यालय परिसर में स्थित मुख्य गेट के पास षडयंत्र पूर्वक किया गया अतिक्रमण हटाया जा कर गेट का जिर्णोद्धार कर सौंदर्यकरण और सुरक्षा को ध्यान में रखकर स्वागत द्वार के रुप में बनाया जावे, तथा निकाय के राजस्व रिकार्ड में षडयंत्र पूर्वक की गई छेड़छाड़ को जांच कर दुरुस्त कर शासन हित में उक्त विषय में कार्रवाई की जावें।
नागरिकों का कहना है कि निकाय कार्यालय परिसर में मुख्य गेट के पास शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के कारण राष्ट्रीय पर्व पर निकाय कार्यालय परिसर में जगह की कमी रहती है। वहीं व्यवस्थित एवं सुरक्षा के मान से उपयुक्त गेट नहीं होने के कारण निकाय के वाहनों में बैटरी चोरी जैसी घटनाओं के साथ ही निकाय परिसर क्षेत्र में ही स्थित अन्य शासकीय कार्यालयों में चोरी के प्रयास होते रहे हैं।