प्रचार- प्रसार का अभाव और न्यू अंबिका म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति से उड़ी उड़ी सी है धामनोद में मेला की रंगत-

  
Last Updated:  मार्च 28, 2025 " 02:03 अपराह्न"

धामनोद मेला में आज रात्रि राजस्थानी कलाकारों की प्रस्तुति-

Ratlam: नगर परिषद धामनोद द्वारा प्रतिवर्ष चैत्र महीने में तीन दिवसीय श्री शीतला माता मेला का 26 मार्च से शुभारंभ हो चुका है, जोकि 28 मार्च चैत्र चौदस तक चलेगा। जानकारी अनुसार धामनोद नगर के खेड़ा स्थित श्री शीतला माता मंदिर प्रांगण में लगने वाले तीन दिवसीय मेला आयोजन हेतु नगर परिषद द्वारा मेला आयोजन समिति नहीं बनाई गई है, जिससे मेला आयोजन की समुचित व्यवस्था प्रचार प्रसार से लेकर मेला में मनोरंजन हेतु सांस्कृतिक आयोजन की जिम्मेदारी नगर परिषद अधिकारी और इनके अधिनस्थ कर्मचारियों ने अपने हाथ में ले रखी है।

तीन दिवसीय मेला का 26 मार्च 2025 को शुभारंभ किया गया है, लेकिन प्रचार प्रसार के अभाव में मेला के प्रथम दिन मेला व्यापारियों द्वारा दुकानें लगाने में कम रुचि ली तथा नगर परिषद द्वारा मेला में व्यापारियों की दुकानें लगवाने हेतु काटे गए प्लांट भी खाली रहें। वहीं प्रचार प्रसार नहीं होने के कारण मेले में पहले और दुसरे दिन उम्मीद के मुताबिक भीड़भाड़ नहीं रही जिसका सीधा असर मेला व्यापारियों पर आर्थिक रूप से पड़ा।

न्यू अंबिका म्यूजिकल ग्रुप अब हो गया पुराना, नहीं जमा पाया मेले में रंग-

मेले में नागरिकों के मनोरंजन के लिए नगर परिषद धामनोद द्वारा न्यू अंबिका म्यूजिकल ग्रुप निंबाहेड़ा (राजस्थान) राकेश पंवार एंड ग्रुप से पिछले कुछ वर्षों से अनुबंध कर धामनोद के मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दे रहे हैं लेकिन इनके द्वारा दी जा रही प्रस्तुतियां श्रोताओं को मंच तक नहीं खिंच रही है। तीन दिवसीय मेले के दुसरे दिन रात्रि में न्यू अंबिका म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति के लिए नगर परिषद द्वारा प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के लिए बड़ा मंच बनाया था, श्रोताओं के लिए बिछात और नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों, गणमान्यजन, अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए कुर्सियां लगाई लेकिन न्यूज अंबिका म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति सुनने वाले श्रोताओं की संख्या इतनी ही थी कि कलाकार और श्रोता उसी मंच पर आराम से बैठ जाएं।

प्रचार- प्रसार के अभाव और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कलाकारों के चयन में नगर परिषद की लापरवाही पिछले कुछ समय से देखने में आ रही हैं, जिसके फलस्वरूप आधुनिक दौर में परंपरागत तीन दिवसीय श्री शीतला माता मेला की रंगत वर्ष दर वर्ष फीकी पड़ती जा रही है।

मेले में आज राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुति-

मेले में नागरिक झूले, खान-पान, मनोरंजन, खरीदारी का लुत्फ उठा रहे हैं। आज 28 मार्च मेला का समापन रात्रि को होगा, आज अंतिम दिन मेले में सांस्कृतिक मंच से राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुति न्यु अंबिका म्यूजिकल ग्रुप द्वारा दी जाएगी।
आज मेले में रात्रि को भारी भीड़ रहने की उम्मीद लगाई जा सकती है।

 1,417 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *