पतंजलि की जिला कार्यकारिणी का गठन, उत्तम शर्मा को भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी का दायित्व

  
Last Updated:  मई 27, 2025 " 10:55 पूर्वाह्न"

Ratlam: पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा आए भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी राजेंद्र‌ आर्य, युवा प्रभारी प्रेमाराम पुनिया की सहमति से ‌ संगठन के प्रभारी का दायित्व उत्तम शर्मा को सौंपा गया है, उत्तम शर्मा भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के रतलाम जिला प्रभारी होंगे वहीं अपार उपाध्याय पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी, राजेश धाकड़ किसान सेवा समिति जिला प्रभारी, विशाल वर्मा को युवा राज्य कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है, किसान सेवा समिति में मोहन लाल मुरली वाले को संरक्षक का दायित्व दिया गया है अंबाराम मईडा, अश्वनी शर्मा, रत्नेश विजयवर्गी, को जिला कार्यकारिणी समिति में लिए गए।

उत्तम शर्मा भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी बनें।

शिक्षकों की उपस्थिति में 26 मई दिन सोमवार प्रातः 05:30 से 07:30 विधायक क्रीड़ा केन्द्र स्पोर्ट्स ग्राउंड विरियाखेड़ी योग सत्र पश्चात् संगठनात्मक जिला कार्यकारिणी नव दायित्व निर्धारण बैठक को संबोधित करते हुए भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के राज्य प्रभारी राजेन्द्र आर्य युवा भारत राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण निर्णयों के साथ वर्ष 2025- 26 दो वर्षीय कार्य काल के लिए जिम्मेदारी सौपी गई जिसमें राज्य कार्य कारिणी सदस्य युवा भारत विशाल कुमार वर्मा, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला प्रभारी डॉ उत्तम शर्मा, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी अपार उपाध्याय, सह जिला प्रभारी एस. के. गौतम, किसान सेवा समिति संरक्षक मोहनलाल मुरलीवाला, जिला प्रभारी राजेश धाकड़, सहप्रभारी अम्बाराम मईडा, जिला कार्य कारिणी सदस्यों में योग खेल प्रशिक्षक अश्विनी शर्मा, रत्नेश विजयवर्गीय, मुकेश गुरनानी, गोवर्धन बिलवार, दिपक राठौर, प्रहलाद सिंह सोलंकी, को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए हैं सभी पदाधिकारी को संगठन की शपथौ दिलाई गई। नई कार्यकारिणी को नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का दायित्व सोपा गया कि पूरे रतलाम जिले के अंतिम व्यक्ति तक योग, पहुंचाया जाए पूज्य ऋषि स्वामी रामदेव जी का सपना साकार किया जाए।

 514 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *