MP में अभियान के पहले ही दिन हेलीकॉप्टर की पहली उड़ान में ही 45 कृष्णमृगों को पकड़ा गया

  
Last Updated:  अक्टूबर 20, 2025 " 11:15 अपराह्न"

अभियान के पहले ही दिन हेलीकॉप्टर की पहली उड़ान में ही 45 कृष्णमृगों को पकड़ा गया

Ad

shajapur: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मध्यप्रदेश और विशेष कर पश्चिम मध्य प्रदेश के राजस्व क्षेत्र में कृष्ण मृग एवं रोजड़ों के खेतों को नुकसान पहुंचाने की समस्या के निदान के रूप में दक्षिण अफ्रीका की कंजर्वेशन सॉल्यूशंस की टीम एवं वन विभाग की टीम द्वारा आज शाजापुर जिले के ग्राम इमलीखेड़ा में हेलीकॉप्टर और बोमा पद्धति (BomaTechnique) से कृष्णमृगों को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया। अभियान के पहले दिन ही हेलीकॉप्टर की पहली उड़ान में ही 45 कृष्णमृगों को पकड़ा गया। आज का दिन किसानों के लिए दिवाली के समान है।

दक्षिण अफ्रीका की टीम और उनकी तकनीक की मदद से काले हिरणों को हमने पहली बार मध्य प्रदेश में खेतों से पकड़कर जंगलों में ले जाकर छोड़ा जाएगा। इससे किसानों को फसलों के नुकसान में कमी आएगी। इस तरह का ये देश में प्रथम अभियान है। यह अभियान अगले 15 दिवस तक शाजापुर जिले में चलाया जाएगा।

Ad
Ad

आज इस अभियान को विधायक कालापीपल घनश्याम चंद्रवंशी, अपर मुख्य सचिव वन अशोक बर्नवाल, पीसीसीएफ एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक शुभरंजन सेन, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एल कृष्णमूर्ति, मुख्य वन संरक्षक एम आर बघेल, कलेक्टर शाजापुर सुश्री ऋजु बाफना के द्वारा इमलीखेडा ग्राम में पहुंचकर अभियान की शुरुआत की गई और पूरे अभियान के दौरान इमलीखेड़ा में रहकर पर्यवेक्षण किया।

दक्षिण अफ्रीका की कंजर्वेशन सॉल्यूशंस की टीम एवं वन विभाग की टीम द्वारा आज शाजापुर जिले के ग्राम इमलीखेड़ा से पकड़े गये हिरणों को गांधी सागर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में बिना किसी पशुहानि के छोड़ा गया।

 425 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *