रतलाम/ ग्राम पंचेड़ में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, ज्ञापन सौंपा, दी आंदोलन की चेतावनी…वीडियो..
Last Updated: मई 24, 2026 " 03:59 अपराह्न"
Ratlam: ग्राम पंचेड़ में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, ज्ञापन सौंपा, दी आंदोलन की चेतावनी
रतलाम, 24 मई(स्पष्ट खबर) । भीषण गर्मी में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहा है, बावजूद ग्राम पंचेड़ में लगातार अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। रविवार को ग्राम पंचेड़ के ग्रामीण विधुत वितरण केन्द्र धामनोद पहुंचे और कनिष्ठ अभियंता अमित डेमरा के सामने धूप में जमीन पर बैठ गए। काफी देर तक जेएई डेमरा द्वारा बात चित कर ग्रामीणों को वास्तु स्थिति की जानकारी दी और संभव समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया, ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा कर धरना समाप्त किया।
इस समस्या को लेकर ग्राम पंचेड़ के सरपंच कृपाराम गोदा एवं ग्रामीणों ने कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण संभाग, म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, रतलाम के नाम का ज्ञापन जेई को सौंपा है।
Video
ज्ञापन में कहा गया है कि गर्मी के प्रकोप के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अघोषित बिजली कटौती के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि गर्मी के मौसम में अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद की जाए और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी विद्युत मंडल की होगी। ज्ञापन पर सरपंच कृपाराम गोदा सहित पवन राठौड़, रवि, शिवनारायण , धर्मेंद्र , बलराम, मुकेश जाट राकेश राठौड़, नन्द किशोर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।