अभी अभी: सैलाना माडल स्कूल के सामने वाहन दुर्घटना pwd विभाग की लापरवाही बनी मुसीबत, एक घायल
Last Updated: जनवरी 26, 2024 " 12:23 अपराह्न"
सुनील परिहार रतलाम/सैलाना। लोक निर्माण विभाग सैलाना की लापरवाही के कारण सैलाना में एक बड़ी दुर्घटना होते-होते रह गई। नगर का मुख्य मार्ग की साइडों के भराव के लिए लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा पुरे रोड पर बेतरतीब तरीके से गिट्टी मोरम के ढेर रखे हुए हैं जो की सड़क का आधा हिस्सा जिसके कारण ढका हुआ भी है, और जिसके कारण ही आए दिन कुछ न कुछ दुर्घटना हो रही है।
आज प्रातः भी लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा डाले गए गिट्टी मुरम के ढेर के कारण एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बची। जानकारी अनुसार कमलाखेड़ निवासी कचरुलाल पोरवाल अपने परिवार के साथ रतलाम जा रहे थे कि सैलाना मॉडल स्कूल के सामने बेतरतीब ढंग से रखें गिट्टी मुरम के ढेर पर उनकी चारपहिया वाहन वैगनआर गाड़ी का अगला पहिया चढ़ गया जिस कारण से उनका वाहन क्रमांक mp 43CB 1930 पलटी खा गया शुक्र है कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस थाना सैलाना से पुलिस बल भी मौके पर आ गया था, जो कि घायलों को अस्पताल ले गया। घटनास्थल पर चर्चा करते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा बड़े बेतरतीब तरीके से गिट्टी मुरम के ढेर रोड पर ही डाल दिए गए हैं जिससे आए दिन दुर्घटना हो रही है शीघ्र ही इन्हें यहां से नहीं हटाया गया तो कोई बड़ी घटना भी हो सकती है। इस संबंध में हमारे प्रतिनिधि द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी रमेश भूरिया से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।