Ratlam: सैलाना, धामनोद और ग्राम पंचेड़ में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ

  
Last Updated:  जनवरी 11, 2026 " 05:30 अपराह्न"

सैलाना, धामनोद और ग्राम पंचेड़ में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ

रतलाम (स्पष्ट खबर)। शताब्दी दिवस, (आरएसएस के 100 साल पूरे होने के अवसर) पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में हिंदू समाज को एकजुट, संगठित और सांस्कृतिक रूप से जागरूक कर सके एवं समाज में समरसता बढ़ा सके और देश के समग्र विकास में योगदान देने के अपने मूल विचार को मजबूत कर सके, सम्मेलनों का उद्देश्य सभी सनातन धर्म के लोगों को जोड़ना, जातिवाद को दूर करने आदि मुख्य उद्देश्य से विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं।

इसी श्रृंखला में 11 जनवरी संघ के शताब्दी वर्ष के आयोजनों की श्रृंखला में रतलाम जिले के सैलाना, धामनोद और ग्राम पंचेड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के तत्वावधान में हिंदू सम्मेलन और सहभोज का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा, चुनरी यात्रा, एवं भगवान श्रीराम की झांकी नगर में निकाली गई।

सैलाना नगर में विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ नगर में सहभोज (भोजन प्रसादी) भंडारे का आयोजन दो स्थानों पर किया गया जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी सहभागिता की।

सैलाना में निकाली भगवान श्री राम की झांकी

इसी श्रृंखला में धामनोद नगर में श्री कालिका माता मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित कर विराट हिन्दू सम्मेलन के पश्चात भंडारा का आयोजन संपन्न हुआ।

धामनोद में आयोजित हिन्दू सम्मेलन

विराट हिन्दू सम्मेलन ग्राम पंचेड़ मे महादेवा मंदिर पर सम्पन्न हुवा

ग्राम पंचेड़ में आयोजित हिन्दू सम्मेलन

ग्राम पंचेड़ में 5 हजार सनातनी सर्व हिन्दू समाज की भोजन प्रसादी रखी थी, मंचाशीन अतिथि के रूप मे संत श्री भीमाशंकर जी शास्त्री (धारियाखेड़ी वाले ) सस्कृति एवं सनातन की रक्षा के लिए आवाहांन किया एवं आशीर्वचन दिए, मातृशक्ति के रूप मे सु श्री डॉ, श्वेता जी वेंज्यूलकर अनुशासन प्रर्यावरण नागरिकता के द्वारा उदबोधन प्रदान हुवे मुख्य वक्ता राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ के मध्य व पश्चिम क्षेत्र के ग्राम विकास प्रमुख गिरीश जोशी के द्वारा राष्ट्र की चेतना को जगाने एवं धर्म के कार्य को आगे बढ़ाते हुवे,हर भारतीय के जीवन मे स्वदेशी का उपयोग करने का सकल्प दिया गया।
सैलाना, धामनोद और ग्राम पंचेड़ में विराट हिन्दू सम्मेलन में हजारों की तादाद में हिंदू समाज की सहभागिता रही।
इसी श्रृंखला में 18 जनवरी को नामली में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जावेगा।

 608 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *