रतलाम में योग की लहर, 49 वार्डों में निःशुल्क योग महोत्सव जारी
Last Updated: जून 13, 2026 " 12:17 पूर्वाह्न"
Ratlam :योग की लहर, 49 वार्डों में निःशुल्क योग महोत्सव जारी, स्थायी महापौर योग शाला से बनेगा स्वस्थ रतलाम
uttam Sharma
रतलाम,(स्पष्ट खबर)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के उपलक्ष्य में नगर निगम रतलाम एवं पतंजलि योगपीठ के संयुक्त तत्वावधान में शहर के 49 वार्डों में 11 दिवसीय निःशुल्क योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। तीन चरणों में विभाजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में नगरवासी योग का लाभ ले रहे हैं।
नगर निगम परिषद के सहयोग से पतंजलि युवा भारत के राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया एवं जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में प्रत्येक वार्ड में तीन दिवसीय योग शिविर लगाए जा रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि यह पहल “रोग मुक्त, प्रकृति मय, स्वच्छ स्वस्थ रतलाम” की नींव को मजबूत करेगी। महोत्सव के बाद सभी 49 वार्डों में नियमित निःशुल्क महापौर योग शाला का संचालन पतंजलि योगपीठ जिला संगठन द्वारा किया जाएगा।
महोत्सव में मुख्य भूमिका पतंजलि युवा भारत राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला प्रभारी डॉ. उत्तम शर्मा, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी अपार उपाध्याय, युवा भारत जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी नित्येन्द्र आचार्य, महिला पतंजलि योग समिति राज्य संवाद प्रभारी पिस्ता यादव, राज्य कार्यकारिणी सदस्य जयश्री राठौर, संवाद प्रभारी अशोक शर्मा, इंदु कुमार तिवारी सहित समस्त योग शिक्षक-शिक्षिकाएं निभा रहे हैं।
चयनित वार्डों में पतंजलि योग मित्रों द्वारा “निरोगी काया” का संदेश दिया जा रहा है। महोत्सव का अंतिम चरण 19 से 21 जून तक विधायक सभागृह बड़बड़ में आयोजित होगा। महापौर प्रहलाद पटेल एवं नगर निगम प्रशासन ने अधिक से अधिक नागरिकों से योग से जुड़कर स्वास्थ्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया है।