रतलाम कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 137 आवेदनों पर सुनवाई, त्वरित निराकरण के निर्देश

  
Last Updated:  जुलाई 21, 2026 " 03:57 अपराह्न"

Ratlam: कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 137 आवेदनों पर सुनवाई, त्वरित निराकरण के निर्देश

रतलाम,(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर कार्यालय रतलाम में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनी गईं। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एवं अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र कुमार रावत उपस्थित रहे। इस दौरान कुल 137 आवेदन प्राप्त हुए।

जनसुनवाई के दौरान सीईओ सुश्री जैन एवं अपर कलेक्टर श्री रावत ने फरियादियों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से समाधान कराया गया। वहीं शेष आवेदनों के त्वरित एवं समय-सीमा में निराकरण के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

ये रहे प्रमुख मामले
मावता निवासी राहुल ने अपने वार्ड में सीसी रोड बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी आवेदन दिया गया था, परंतु अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर आवश्यक कार्यवाही के लिए सीईओ जनपद पंचायत पिपलौदा को निर्देशित किया गया।

लसुडियाखेड़ी निवासी चंदर सिंह ने कृषि भूमि के सीमांकन हेतु आवेदन दिया। उन्होंने भी बताया कि पूर्व में आवेदन देने के बावजूद कार्यवाही नहीं हुई। इस पर तहसीलदार ताल को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

दीनदयाल नगर निवासी भावना पति चंदर सिंह ने अपने पति के किडनी संक्रमण के इलाज के लिए आर्थिक सहायता तथा आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। उनकी समस्या पर त्वरित कार्यवाही के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा।

 85 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *